दो महीने पहले ही एस्सेल इंफ्रा को टर्मिनेट कर चुका नगर निगम, मंत्री जी को पता ही नहीं
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 30 May 2019 1:02 AM
रांची : शहर की सफाई व्यवस्था में लगी कंपनी एस्सेल इंफ्रा को रांची नगर निगम दो महीने पहले ही टर्मिनेट कर चुके है. लेकिन, राज्य के नगर विकास मंत्री सीपी सिंह को इसकी जानकारी नहीं है. वह भी तब, जब नगर निगम टर्मिनेशन का प्रस्ताव नगर विकास विभाग को भेज चुका है. बुधवार को नगर […]
रांची : शहर की सफाई व्यवस्था में लगी कंपनी एस्सेल इंफ्रा को रांची नगर निगम दो महीने पहले ही टर्मिनेट कर चुके है. लेकिन, राज्य के नगर विकास मंत्री सीपी सिंह को इसकी जानकारी नहीं है. वह भी तब, जब नगर निगम टर्मिनेशन का प्रस्ताव नगर विकास विभाग को भेज चुका है. बुधवार को नगर निगम सभागार में नगर विकास मंत्री नगर निगम की विभिन्न शाखाओं के अधिकारियों के साथ बैठक कर रहे थे.
बैठक में राजधानी की सफाई और जलापूर्ति समेत विभिन्न मुद्दों पर चर्चा हो रही थी. इसी दौरान पत्रकारों से मंत्री से सवाल किया कि जब नगर निगम बोर्ड दो महीने पहले ही एस्सेल इंफ्रा को टर्मिनेटशन प्रस्ताव को स्वीकृति दे चुकी है, तो अब तक कंपनी को हटाया क्यों नहीं गया?सवाल मंत्री ने कहा : मैं न तो रांची नगर निगम का कर्मचारी हूं, न पदाधिकारी, न पार्षद, न ही मेयर-डिप्टी मेयर. इसलिए मुझे अब तक इसकी जानकारी नहीं है. अगर आप लोग बता रहे हैं, तो हो सकता है कि नगर निगम ने विभागीय सचिव को कंपनी को टर्मिनेट करने का प्रस्ताव भेजा होगा. मैं उस प्रस्ताव को सचिव से मंगवा कर देखूंगा.
- जब तक डोर-टू-डोर कचरा उठाव की व्यवस्था पूरी तरह दुरुस्त नहीं हो जाती है, तब तक शहर के किसी भी घर से यूजर चार्ज न वसूला जाये.
- नगर निगम के अधिकारी बेहतर काम करके दिखाएं. अगर टाइम पास करना है, तो वे रांची में रहने का सपना छोड़ दें.
- उदघाटन के छह माह बाद भी वेंडर मार्केट में एक भी फुटपाथ दुकानदार शिफ्ट नहीं हुआ. मतलब कहीं न कहीं निगम ने कुछ गड़बड़ी की है.
- नगर निगम द्वारा एचवाइडीटी या मिनी एचवाइडीटी ऐसे जगहों पर लगाये जायें, जहां के लोग वाकई में पेयजल की किल्लत
- से जूझ रहे हैं. ऐसा नहीं हो कि पार्षद अपने चहेते लोगों के घर के सामने इसे लगा दे, जहां इसकी जरूरत ही नहीं है.
- निगम भवन के सामने की सड़क और नाली ऐसी, तो पूरे शहर का क्या होगा : सीपी सिंह
- रांची. नगर विकास मंत्री सीपी सिंह ने बुधवार को रांची नगर निगम भवन के समीप बनी सड़क और नाली का निरीक्षण किया. सड़क और नाली का जायजा लेने के लिए मंत्री नगर निगम कार्यालय से पैदल ही निकले पड़े.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










