ePaper

झारखंड: एनडीए के खाते में 12 सीट, जानें किस सीट पर किसने मारी बाजी

Updated at : 24 May 2019 12:47 PM (IST)
विज्ञापन
झारखंड: एनडीए के खाते में 12 सीट, जानें किस सीट पर किसने मारी बाजी

रांची : झारखंड की 14 लोकसभा सीटों के चुनाव में भाजपा ने जबर्दस्‍त प्रदर्शन किया है और सूबे की 14 में से 12 सीट पर कब्जा किया है. राज्य में एनडीए यानी भाजपा-आजसू गठबंधन ने 12 सीटों पर जीत दर्ज की है, वहीं एक सीट पर कांग्रेस ने जबकि एक सीट पर जेएमएम ने कब्जा […]

विज्ञापन

रांची : झारखंड की 14 लोकसभा सीटों के चुनाव में भाजपा ने जबर्दस्‍त प्रदर्शन किया है और सूबे की 14 में से 12 सीट पर कब्जा किया है. राज्य में एनडीए यानी भाजपा-आजसू गठबंधन ने 12 सीटों पर जीत दर्ज की है, वहीं एक सीट पर कांग्रेस ने जबकि एक सीट पर जेएमएम ने कब्जा जमाया है. आइए जानते हैं किस सीट पर किसने पार्टी का परचम लहराया है….

1- राजमहल- जेएमएम के श्विजय कुमार हांसदा ने भाजपा के श्री हेमलाल मुर्मू को पराजित किया.

2- दुमका- भाजपा के सुनील सोरेन ने जेएमएम के शिबू सोरेन को पराजित किया.

3- गोड्डा- भाजपा के निशिकांत ने जेवीएम (P) के प्रदीप यादव को पराजित किया.

4-कोडरमा- भाजपा की अन्नपूर्णा देवी ने जेवीएम (P) के बाबूलाल मराण्डी को पराजित किया.

5- गिरिडीह – आजसू के चन्द्र प्रकाश चौधरी ने जेएमएम के जगरनाथ महतो को पराजित किया.

6- रांची- भाजपा के संजय सेठ ने कांग्रेस के सुबोध कांत सहाय को पराजित किया.

7- जमशेदपुर- भाजपा के बिद्युत बरन महतो ने जेएमएम के श्री चम्पई सोरेन को पराजित किया.

8. सिंहभूम- कांग्रेस की गीता कोड़ा ने भाजपा के लक्ष्मण गिलुआ को पराजित किया.

9. पलामू- भाजपा के विष्णु दयाल राम ने राजद के घूरन राम को पराजित किया.

10. हजारीबाग- BJP के जयन्त सिन्हा ने कांग्रेस के गोपाल प्रसाद साहू को पराजित किया.

11. चतरा- भाजपा के सुनील सिंह ने कांग्रेस के मनोज यादव को पराजित किया.

12. धनबाद- भाजपा प्रत्याशी पशुपति नाथ सिंह ने कांग्रेस प्रत्याशी कीर्ति आजाद को पराजित किया.

13- खूंटी- भाजपा उम्मीदवार अर्जुन मुंडा ने कांग्रेस उम्मीदवार कालीचरण मुंडा को पराजित किया.

14- लोहरदगा- भाजपा के सुर्दशन भगत ने कांग्रेस उम्मीदवार सुखदेव भगत को पराजित किया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola