संथाल परगना में क्लीनस्वीप के साथ NDA झारखंड के सभी 14 सीट पर जीतेगी : भाजपा

रांची : भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष समीर उरांव ने रविवार को प्रदेश मुख्यालय में एक प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि NDA झारखंड में सभी 14 लोकसभा सीटों पर जीतने जा रही है. उन्होंने कहा कि शांतिपूर्वक चुनाव संपन्न कराने के लिए प्रशासन और अच्छे प्रतिशत से मतदान करने के लिए झारखंड की […]
रांची : भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष समीर उरांव ने रविवार को प्रदेश मुख्यालय में एक प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि NDA झारखंड में सभी 14 लोकसभा सीटों पर जीतने जा रही है. उन्होंने कहा कि शांतिपूर्वक चुनाव संपन्न कराने के लिए प्रशासन और अच्छे प्रतिशत से मतदान करने के लिए झारखंड की जनता धन्यवाद के पात्र हैं. उन्होंने कहा कि संथाल परगना में झामुमो की हार के साथ झामुमो के अंत की शुरुआत हो जायेगी.
उन्होंने कहा कि इस बार जनता ने विकास और राष्ट्रीय स्वाभिमान के मुद्दे पर नरेंद्र मोदी को फिर से प्रधानमंत्री बनाने के लिए अपना मत किया है. श्री उरांव ने कहा दशकों से उपेक्षित संथाल परगना को मुख्यमंत्री रघुवर दास ने विकास की मुख्यधारा से जोड़ दिया है. जनता ने इन्हीं सभी मुद्दों से संथाल परगना में भाजपा को भरपूर समर्थन दिया.
श्री उरांव ने कहा कि इस बार विपक्ष की नकारात्मक राजनीति लोगों को रास नहीं आयी. जनता का भरपूर समर्थन भाजपा को मिला. उन्होंने कहा जल, जंगल और जमीन के असली रखवाले भारतीय जनता पार्टी के नेता और कार्यकर्ता हैं. कुछ राजनीतिक दलों ने जल, जंगल और जमीन के नाम पर जनता को ठगने का कार्य किया है.
भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने कहा कि कोल्हान, दक्षिणी छोटानागपुर की तरह ही संथाल परगना में भी एक दल ने धार्मिक ध्रुवीकरण का पूरा प्रयास किया. कल देर रात तक एक धर्म विशेष के धर्मगुरु ने पार्टी के एजेंटों की तरह गांवों का भ्रमण करके एक विशेष राजनीतिक दल के पक्ष में मतदान करने की अपील की. आदिम जनजाति बहुल इलाके में ऐसा प्रयास ज्यादा दिखा. लेकिन संथाल की सजग जनता ऐसे झांसे में नहीं आयी और विपक्ष का संथाल से सूपड़ा साफ हो जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




