जीत की दहलीज पर पहुंचकर हारी टीम, गेंदबाज ने 2 गेंदों में लुटाए 19 रन 

Author Ritu Raj
Updated:
विज्ञापन
Lalit Yadav smashing a six

छक्का जड़ते हुए ललित यादव

Lalit Yadav: विदर्भ प्रीमियर लीग (VPL) में एक ऐसा मुकाबला देखने को मिला जिसने दर्शकों की सांसें रोक दीं. पगरिया स्ट्राइकर्स ने इंडिया वॉरियर्स के खिलाफ एक नामुमकिन सी दिखने वाली हैरतअंगेज जीत दर्ज की है. इस ऐतिहासिक जीत के असली हीरो ललित यादव रहे.

विज्ञापन

Lalit Yadav: वीसीए जामथा ग्राउंड पर विदर्भ प्रीमियर लीग में पगरिया स्ट्राइकर्स ने इंडिया वॉरियर्स को एक रोमांचक शिकस्त दी. एक समय इंडिया वॉरियर्स की जीत तय लग रही थी, जब पगरिया स्ट्राइकर्स को आखिरी 3 गेंदों पर 17 रनों की जरूरत थी. लेकिन दबाव में गेंदबाज दर्शन नालकंडे अपनी लय खो बैठे. उन्होंने नौवें नंबर पर बल्लेबाजी करने आए ललित यादव के सामने महज 2 गेंदों में 19 रन दे डाले. ललित यादव ने इस ओवर में लगातार तीन छक्के जड़कर अपनी टीम को एक चमत्कारिक जीत दिला दी. 

ललित यादव ने लगातार 3 छक्के जड़कर पलटा पासा

आखिरी ओवर में जीत के लिए 19 रन चाहिए थे. इंडिया वॉरियर्स के गेंदबाज दर्शन नालकंडे ने पहली ही गेंद पर विकेट लेकर अपनी टीम की जीत पर मुहर लगा दी थी. तीसरी गेंद पर शिवम देशमुख का कैच क्या छूटा, मैच का पूरा पासा ही पलट गया. कैच छूटने के कारण स्ट्राइक पर आए ललित यादव, जिन्हें आखिरी 3 गेंदों पर 17 रन बनाने थे. चौथी गेंद पर ललित ने छक्का मारा, फिर नालकंडे ने वाइड फेंकी. आखिरी 2 गेंदों पर जब 10 रन चाहिए थे, तब ललित यादव ने लगातार दो छक्के जड़ दिए, जिसमें आखिरी गेंद नो-बॉल भी रही. इस तरह नालकंडे ने महज 2 लीगल गेंदों में 19 रन लुटाकर जीता हुआ मैच गंवा दिया.

सत्यम भोयार और शुभम दुबे की आतिशबाजी

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी इंडिया वॉरियर्स की शुरुआत बेहद धमाकेदार रही. ओपनर सत्यम भोयार ने मैदान के चारों तरफ शॉट लगाते हुए महज 21 गेंदों में 58 रनों की तूफानी पारी खेली. इसके बाद मिडिल ओवर्स में शुभम दुबे ने मोर्चा संभाला और 22 गेंदों में 43 रनों का अहम योगदान दिया. इन पारियों के दम पर इंडिया वॉरियर्स ने 20 ओवर में 214 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया. पगरिया स्ट्राइकर्स की तरफ से ललित यादव और कौस्तभ साल्वे ने बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए 3-3 विकेट चटकाए. जबकि यश कदम ने बेहद किफायती गेंदबाजी करते हुए सिर्फ 23 रन देकर 2 शिकार किए.

यह भी पढ़े- खिताबी जीत के बाद जश्न में डूबे टिम डेविड, सिगार पीते हुए वीडियो इंटरनेट पर हुआ वायरल

विज्ञापन
ऋतु राज

लेखक के बारे में

By ऋतु राज

ऋतुराज प्रभात खबर डिजिटल में स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं. लीची की नगरी मुजफ्फरपुर (बिहार) से ताल्लुक रखने वाले ऋतुराज के पास डिजिटल खेल पत्रकारिता में 1 साल का गहरा अनुभव है. उन्होंने एशिया के प्रतिष्ठित माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU) से साल 2025 में मीडिया रिसर्च में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. खेल की हर छोटी-बड़ी और वायरल होती खबरों पर पैनी नजर रखना उनकी खासियत है. उनका मुख्य लक्ष्य प्रभात खबर के पाठकों तक खेल जगत की हर सटीक और विश्लेषण से भरी खबर सबसे पहले पहुंचाना है. पढ़ने और क्रिकेट खेलने के शौकीन ऋतुराज खेल को सिर्फ कवर नहीं करते, बल्कि उसकी बारीकियों को जीते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola