रांची : तीसरे चरण के चुनाव में पड़े 65.41% वोट
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :15 May 2019 8:40 AM (IST)
विज्ञापन

चार लोकसभा क्षेत्रों के अंतर्गत आनेवाले विधानसभा क्षेत्रों में मतदान प्रतिशत रांची : झारखंड में तीसरे चरण के चुनाव में गिरिडीह, धनबाद, जमशेदपुर और सिंहभूम लोकसभा सीट के लिए 12 मई को हुए मतदान में 65.41 फीसदी मतदाताओं ने वोट डाला है. चुनाव आयोग द्वारा जारी अपडेट आंकड़ों के अनुसार गिरिडीह में 66.98, धनबाद में […]
विज्ञापन
चार लोकसभा क्षेत्रों के अंतर्गत आनेवाले विधानसभा क्षेत्रों में मतदान प्रतिशत
रांची : झारखंड में तीसरे चरण के चुनाव में गिरिडीह, धनबाद, जमशेदपुर और सिंहभूम लोकसभा सीट के लिए 12 मई को हुए मतदान में 65.41 फीसदी मतदाताओं ने वोट डाला है.
चुनाव आयोग द्वारा जारी अपडेट आंकड़ों के अनुसार गिरिडीह में 66.98, धनबाद में 60.37, जमशेदपुर में 67.19 और सिंहभूम में 69.24 प्रतिशत मतदान हुआ. 2014 के लोकसभा चुनाव की तुलना में यह 0.84 प्रतिशत अधिक है. 2014 में गिरिडीह में 64.26, धनबाद में 60.57, जमशेदपुर में 66.37 और सिंहभूम में 69.04 प्रतिशत मतदान हुआ था. इस बार इन चार सीटों के लिए कुल 66,85,401 मतदाताओं में से 43,73,252 ने वोट डाला. कुल 35,05,565 पुरुष मतदाताओं में से 22,90,307 और 31,79,720 महिला मतदाताओं में से 20,82,919 के अलावा 116 अन्य मतदाताओं में से 26 ने वोट डाला.
गिरिडीह लोकसभा
विधानसभा मतदान प्रतिशत
गिरिडीह 66.06
डुमरी 72.40
गोमिया 69.69
बेरमो 63.25
टुंडी 70.13
बाघमारा 60.99
कुल 66.98
धनबाद लोकसभा
विधानसभा मतदान प्रतिशत
बोकारो 53.03
चंदनक्यारी 73.73
सिंदरी 71.49
निरसा 67.79
धनबाद 55.03
झरिया 50.64
कुल 60.37
जमशेदपुर लोकसभा
विधानसभा मतदान प्रतिशत
बहरागोड़ा 78.19
घाटशिला 74.55
पोटका 72.14
जुगसलाई 69.57
जमशेदपुर ईस्ट 58.80
जमशेदपुर वेस्ट 55.95
कुल 67.19
सिंहभूम लोकसभा
विधानसभा मतदान प्रतिशत
सरायकेला 71.44
चाईबासा 70.15
मझगांव 69.39
जगन्नाथपुर 69.82
मनोहरपुर 64.15
चक्रधरपुर 69.01
कुल 69.24
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




