....जब मानव तस्करी की शिकार नाबालिग को पुलिस ले आयी रांची
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 08 May 2019 8:29 AM
विज्ञापन
रांची : मानव तस्करी की शिकार डोरंडा थाना क्षेत्र की एक नाबालिग लड़की को डोरंडा पुलिस नयी दिल्ली से वापस ले आयी है़ उसे बुधवार को कोर्ट में पेश किया जायेगा़ गौरतलब है कि एयरपोर्ट क्षेत्र स्थित बस्ती की रहने वाली बरामद नाबालिग के अलावा पांच लड़कियों को एक सप्ताह पहले मानव तस्कर बोधगया घूमने […]
विज्ञापन
रांची : मानव तस्करी की शिकार डोरंडा थाना क्षेत्र की एक नाबालिग लड़की को डोरंडा पुलिस नयी दिल्ली से वापस ले आयी है़ उसे बुधवार को कोर्ट में पेश किया जायेगा़
गौरतलब है कि एयरपोर्ट क्षेत्र स्थित बस्ती की रहने वाली बरामद नाबालिग के अलावा पांच लड़कियों को एक सप्ताह पहले मानव तस्कर बोधगया घूमने के नाम पर ले गये और दिल्ली में प्लेसमेंट एजेंसी को बेच दिया था़
इसके बाद सभी लड़कियों को प्लेसमेंट एजेंसी ने दिल्ली में विभिन्न जगहों पर काम में लगा दिया था़ जानकारी के मुताबिक जिस नाबालिग को डोरंडा पुलिस लेकर आयी है उसे प्लेसमेंट एजेंसी ने दिल्ली में एक महिला के पास नौकरानी के काम पर लगा दिया था. उसके लिए महिला से साल भर का पैसा भी एजेंसी ने ले लिया था़ जब नाबालिग को इस बारे में पता चला तो वह रोने लगी.
उसकी हालत को देख कर दिल्ली की महिला को तरस आ गया. उसने नाबालिग की मां से बात करने के लिए फोन नंबर मांगा़ लेकिन उसने मां की जगह स्कूल की प्राचार्या का नंबर दे दिया़ प्राचार्या ने उस महिला और उसकी पुत्री से बात की और बताया कि नाबालिग रांची की रहने वाली है़ वह मानव तस्करी की शिकार हुई है़ महिला ने कहा कि उसने एक साल का पैसा प्लेसमेंट एजेंसी को दिया है़
इसके बाद महिला ने शर्त रखी कि उसके घर पुलिस नहीं आनी चाहिए़ तब जाकर फोन पर बताये गये स्थान पर वह नाबालिग को लेकर अायी और उसके माता-पिता काे सौंप दिया़ जबकि लड़की के माता-पिता ने एक साल का पैसा महिला को वापस कर दिया इसके बाद नाबालिग के माता-पिता उसे लेकर रांची से दिल्ली गयी पुलिस के पास पहुंचे और वह रांची आ सकी. हालांकि अन्य लड़कियों के संबंध में पुलिस को कोई जानकारी नहीं मिली है़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










