रांची : मतदान के दिन छह मई को साफ रहेगा आसमान
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :05 May 2019 8:57 AM (IST)
विज्ञापन

मौसम विभाग ने अधिकतम तापमान 35 डिग्री के आसपास रहने का पूर्वानुमान लगाया रांची : मतदान के दिन (छह मई) राजधानी और आसपास में आसमान साफ रहेगा. अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का पूर्वानुमान मौसम विभाग ने किया है. झारखंड में फनी तूफान का असर समाप्त हो गया. संताल परगना और कोयलांचल […]
विज्ञापन
मौसम विभाग ने अधिकतम तापमान 35 डिग्री के आसपास रहने का पूर्वानुमान लगाया
रांची : मतदान के दिन (छह मई) राजधानी और आसपास में आसमान साफ रहेगा. अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का पूर्वानुमान मौसम विभाग ने किया है. झारखंड में फनी तूफान का असर समाप्त हो गया.
संताल परगना और कोयलांचल के कई जिलों को छूता हुआ यह झारखंड से बाहर चला गया. इसका सबसे अधिक असर घाटशिला और आसपास के क्षेत्रों में दिखा. घाटशिला में करीब 92 मिमी तक बारिश हुई. राजधानी में करीब 17 तथा जमशेदपुर में 82 मिमी के आसपास बारिश हुई. पिछले दो दिनों तक हुई बारिश से कुछ दिनों तक मौसम ठंडा रहेगा. ज्ञात हो कि तापमान 41 डिग्री तक पहुंच गया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




