अधिवक्ताओं से मिले सुबोधकांत कांग्रेस के लिए मांगा समर्थन
Updated at : 27 Apr 2019 2:13 AM (IST)
विज्ञापन

रांची : महागठबंधन प्रत्याशी सुबोधकांत सहाय ने शुक्रवार को हाइकोर्ट परिसर में अधिवक्ताअों से संपर्क कर अपने पक्ष में वोट देने की अपील की. उन्होंने अधिवक्ताअों से मिल कर समर्थन मांगा अौर हाथ छाप पर बटन दबाने की अपील की. उनके साथ विनय सिन्हा दीपू, प्रवीण कुमार दुबे सहित कई कांग्रेसियों ने हाइकोर्ट परिसर में […]
विज्ञापन
रांची : महागठबंधन प्रत्याशी सुबोधकांत सहाय ने शुक्रवार को हाइकोर्ट परिसर में अधिवक्ताअों से संपर्क कर अपने पक्ष में वोट देने की अपील की. उन्होंने अधिवक्ताअों से मिल कर समर्थन मांगा अौर हाथ छाप पर बटन दबाने की अपील की. उनके साथ विनय सिन्हा दीपू, प्रवीण कुमार दुबे सहित कई कांग्रेसियों ने हाइकोर्ट परिसर में घूम-घूम कर वोट देने की अपील की.
श्री सहाय के पक्ष में महागठबंधन के नेताआें ने भी प्रचार अभियान चलाया. प्रदेश कांग्रेस के पूर्व सचिव आदित्य विक्रम जायसवाल के नेतृत्व में चुटिया पावर हाउस में जन समस्या को लेकर बैठक की गयी.
इसमें श्री सहाय की पत्नी रेखा सहाय, महुआ मांझी, अनिल सिंह, कृष्णा, आभा श्रीवास्तव, अंशुमाला, रामशरण, गोपी कृष्ण अग्रवाल, संजय साहू शामिल हुए. रोहित सिन्हा के नेतृत्व में चले अभियान में पवन सिंह, रविंदर,अतुल, संजय उरांव मौजूद थे.
आज सुबोध के पक्ष में प्रचार करने पहुंचेंगे छत्तीसगढ़ के सीएम : छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल शनिवार को रांची पहुंचेंगे़ वे सुबोधकांत सहाय के पक्ष में तीन चुनावी सभाओं को संबोधित करेंगे़ वह नीमडीह के रघुनाथपुर मैदान में जनसभा को संबोधित करेंगे़ इसके बाद सिल्ली के पतरातू मैदान और अंत में ओरमांझी के अंचल मैदान में सभा करेंगे़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




