रांची : झामुमो ने पू सिंहभूम में आचारसंहिता उल्लंघन का लगाया आरोप
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
रांची : झामुमो ने राज्य के मुख्य निर्वाची पदाधिकारी को पत्र लिख कर पूर्वी सिंहभूम जिला प्रशासन के कार्यक्रम में आदर्श चुनाव आचार संहिता के उल्लंघन की शिकायत की है. पार्टी महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य ने पत्र लिख कर कहा है कि 26 अप्रैल को जिला प्रशासन द्वारा जमशेदपुर के मुख्य मार्ग पर विभिन्न शिक्षण संस्थानों […]
विज्ञापन
रांची : झामुमो ने राज्य के मुख्य निर्वाची पदाधिकारी को पत्र लिख कर पूर्वी सिंहभूम जिला प्रशासन के कार्यक्रम में आदर्श चुनाव आचार संहिता के उल्लंघन की शिकायत की है.
पार्टी महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य ने पत्र लिख कर कहा है कि 26 अप्रैल को जिला प्रशासन द्वारा जमशेदपुर के मुख्य मार्ग पर विभिन्न शिक्षण संस्थानों के विद्यार्थियों द्वारा मतदाता जागरूकता अभियान के तहत मानव शृंखला का निर्माण किया गया.
इसमें मतदान करने की अपील की गयी. पत्र में आरोप लगाया गया है कि इस जागरूकता अभियान में जिला प्रशासन के संरक्षण में भाजपा के समर्थन में खुल कर नारेबाजी की गयी.
मोदी-मोदी की चिल्लाहट आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन है. श्री भट्टाचार्य ने पत्र में कहा है कि जिला प्रशासन यदि किसी पार्टी विशेष के लिए अभियान प्रायोजित करती है, तो फिर निष्पक्ष चुनाव का अंदाजा लगाया जा सकता है. पार्टी ने मुख्य निर्वाची पदाधिकारी से मांग की है कि इसका वीडियो फुटेज देख कर प्रशासनिक अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई की जाये.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










