रांची : मतदाता जागरूकता के लिए नुक्कड़ नाटक का आयोजन, नागपुरी भाषा में किया गया मंचन
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 26 Apr 2019 9:05 PM
रांची : चुनाव आयोग के निदेशानुसार मतदाता जागरूकता के लिए स्वीप के तहत रांची जिले के हटिया विधानसभा अंतर्गत रातू प्रखंड के बाजपुर बाजार, रातू एवं कमड़े में नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया. जिसमें भारतीय लोक कल्याण संस्थान के कलाकारों द्वारा ‘लोकतंत्र का महापर्व, आओ मिलकर मनाएं सब’ का मंचन नागपुरी भाषा में किया […]
रांची : चुनाव आयोग के निदेशानुसार मतदाता जागरूकता के लिए स्वीप के तहत रांची जिले के हटिया विधानसभा अंतर्गत रातू प्रखंड के बाजपुर बाजार, रातू एवं कमड़े में नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया. जिसमें भारतीय लोक कल्याण संस्थान के कलाकारों द्वारा ‘लोकतंत्र का महापर्व, आओ मिलकर मनाएं सब’ का मंचन नागपुरी भाषा में किया गया.
नुक्कड़ नाटक के माध्यम से आम लोगों को मतदान का महत्व समझाते हुए मतदान करने के लिए जागरूक किया गया. नाटक के दौरान पांच दृश्यों के माध्यम से शत प्रतिशत मतदान का संदेश देने की कोशिश की गयी.
लोगों को ईवीएम का प्रयोग, वीवीपैट से कैसे अपना मत सात सेकेंड तक देखें, सी-विजिल ऐप के जरिए कैसे आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन की शिकायत दर्ज करायें, विकलांग एवं नेत्रहीन व्यक्ति कैसे अपना मतदान कर सकते हैं, उनके आने जाने के लिए वाहन की क्या सुविधा निर्वाचन आयोग द्वारा की गयी है, इसकी जानकारी दी गयी.
नाटक के एक दृश्य में घर में बेटी की शादी है, इसके बावजूद परिवार के लोग पहले मतदान फिर कन्यादान करते हैं. नाटक के माध्यम से युवाओं से मतदान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने की अपील की गयी. नाटक के जरिए मतदान के दौरान किसी भी प्रकार के लालच या बहकावे में नहीं आने की अपील भी की गयी. लोगों को बताया गया कि ‘न नशा से, न नोट से, किस्मत बदलेगी वोट से.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










