रांची : पत्नी व बेटी के रहते की दूसरी शादी, गिरफ्तार
Updated at : 17 Apr 2019 9:11 AM (IST)
विज्ञापन

रांची : पहली पत्नी व बेटी (दो वर्ष) के रहते दूसरी शादी करने को लेकर सुखदेवनगर थाना में प्राथमिकी दर्ज की गयी है़ पहली पत्नी प्राची सिन्हा ने मधुकम, हेहल के न्यू साईं विहार कॉलोनी गली नंबर- दो सिन्हा कुंज निवासी पति पुरुषोत्तम कुमार सिन्हा, देवर लीलोत्तम कुमार सिन्हा, ससुर प्रदीप कुमार सिन्हा व छोटी […]
विज्ञापन
रांची : पहली पत्नी व बेटी (दो वर्ष) के रहते दूसरी शादी करने को लेकर सुखदेवनगर थाना में प्राथमिकी दर्ज की गयी है़ पहली पत्नी प्राची सिन्हा ने मधुकम, हेहल के न्यू साईं विहार कॉलोनी गली नंबर- दो सिन्हा कुंज निवासी पति पुरुषोत्तम कुमार सिन्हा, देवर लीलोत्तम कुमार सिन्हा, ससुर प्रदीप कुमार सिन्हा व छोटी देवरानी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी है़ सुखदेवनगर पुलिस ने आरोपी पति पुरुषोत्तम कुमार सिन्हा को गिरफ्तार कर लिया है़
सीतामढ़ी निवासी प्राची सिन्हा ने प्राथमिकी में लिखा है कि दो मार्च 2016 को उसकी शादी हुई थी़ शादी के समय पांच लाख रुपये सहित कई जेवरात दिये गये थे़
बाद में पति ने रेलवे में नौकरी करने के लिए साढ़े आठ लाख रुपये की मांग की़ लेकिन आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण पिता रुपये नहीं दे सके़ उसके बाद पति, सास व देवर सहित ससुराल के अन्य लोग मारपीट करने लगे़ जब मैं गर्भवती हुई तो कुछ दिनों के बाद मेरे पिता मुझे लेने आये. मेरे माता-पिता सासाराम में रहते थे, इसलिए मुझे सासाराम ले जाया गया़ पांच जून को 2017 को मेरी बच्ची का जन्म हुआ़ कुछ दिनों बाद मेरे पति आये और सबको जान से मारने की धमकी दी़
बाद में 30 सितंबर 2017 को देवर प्राची को लेकर रांची आ गया. इधर दो दिन पहले प्राची के पति ने रजरप्पा में दूसरी लड़की से शादी कर ली है़ सुखदेवनगर पुलिस ने पूरे मामले की जांच कर पति को गिरफ्तार कर ली है़ पुलिस का कहना है कि जांच के बाद अन्य अारोपियों को गिरफ्तार किया जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




