लोकसभा चुनाव : बिखरा राजद, नहीं हिला झामुमो, भाजपा में निष्ठा दरकी
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :16 Apr 2019 7:19 AM (IST)
विज्ञापन

विवेक चंद्र लोकसभा चुनाव में दिखे राजनीति के रंग, मौका देख कई नेताओं ने बदले पाले, तो कुछ नाराज भी हुए रांची : झारखंड में लोकसभा चुनाव में राजनीति के कई रंग दिखे़ चुनावी बयार में राजद बिखर गया़ पार्टी में बड़ी टूट हुई़ राजद की प्रदेश अध्यक्ष अन्नपूर्णा देवी ने ही पार्टी छोड़ दी़ […]
विज्ञापन
विवेक चंद्र
लोकसभा चुनाव में दिखे राजनीति के रंग, मौका देख कई नेताओं ने बदले पाले, तो कुछ नाराज भी हुए
रांची : झारखंड में लोकसभा चुनाव में राजनीति के कई रंग दिखे़ चुनावी बयार में राजद बिखर गया़ पार्टी में बड़ी टूट हुई़ राजद की प्रदेश अध्यक्ष अन्नपूर्णा देवी ने ही पार्टी छोड़ दी़ भाजपा में शामिल हुई और कोडरमा से टिकट भी मिला़ पार्टी ने अपने सीटिंग सांसद रवींद्र राय का टिकट काट कर अन्नपूर्णा को ईनाम दिया़ वहीं गढ़वा से राजद के विधायक रहे और वरिष्ठ नेता गिरिनाथ सिंह भी भाजपा में चले गये़ पलामू में राजद की यह बड़ी टूट थी़ पूर्व विधायक जनार्दन पासवान भी अब भाजपा के हो गये है़ं
इधर भाजपा में लंबे समय से रहे नेताओं की निष्ठा भी दरकी़ रांची से रामटहल चौधरी का टिकट कटा, तो पार्टी से बगावत कर दी़ श्री चौधरी निर्दलीय चुनाव लड़ेंगे़ उधर गिरिडीह में रवींद्र पांडेय भी इधर-उधर कर रहे है़ं चतरा में भी भाजपा के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने प्रत्याशी सुनील सिंह का विरोध किया़ हालांकि भाजपा प्रदेश में विरोधी कोई बड़ी सेंधमारी नहीं कर पाये़ लोकसभा चुनाव के उथल-पुथल में झामुमो नहीं हिला़ झामुमो के नेता इंटैक्ट रहे़ हालांकि सिंहभूम से गीता कोड़ा को उम्मीदवार बनाये जाने के बाद पार्टी के अंदर थोड़ी नाराजगी हुई़ पार्टी के विधायकों ने विरोध भी दर्ज कराया़ लेकिन पार्टी नेता हेमंत सोरेन का क्राइसिस मैनेजमेंट अच्छा रहा़ सूचना के मुताबिक चंपई सोरेन को जमशेदपुर से उम्मीदवार बना कर हेमंत ने पार्टी के अंदर चल रहे असंतोष को शांत करने का प्रयास किया़
कांग्रेस के अंदरखाने चल रहा है खेल
दूसरी तरफ, कांग्रेस के अंदर का विवाद उभर कर सामने नहीं आया है़ लेकिन कांग्रेस के अंदरखाने खेल जरूर चल रहा है़ गोड्डा और धनबाद में कांग्रेस सुलग रही है़ गोड्डा में फुरकान अंसारी का पत्ता साफ हो गया़ यह सीट झाविमो के खाते में चली गयी़ लेकिन फुरकान खुल कर विरोध में नहीं आये है़ं वहीं ददई दुबे की जगह कांग्रेस ने धनबाद से कीर्ति आजाद को उतारा है़ ददई दुबे के समर्थकों ने कीर्ति आजाद का विरोध किया़ धनबाद और गोड्डा में कांग्रेस को अपने नेताओं को संभालना होगा़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




