चतरा में 31, लोहरदगा में 17 और पलामू के चुनावी अखाड़े में उतरे 24 प्रत्याशी
Updated at : 10 Apr 2019 8:54 AM (IST)
विज्ञापन

रांची : राज्य में पहले चरण के चुनाव के लिए नामांकन की प्रक्रिया मंगलवार को समाप्त हो गयी. चतरा, पलामू और लोहरदगा के लिए कुल 72 उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल किया है. चतरा में सबसे अधिक कुल 31 लोगों ने परचा दाखिल किया है. जबकि, लोहरदगा में 17 और पलामू में 24 प्रत्याशियों ने परचा […]
विज्ञापन
रांची : राज्य में पहले चरण के चुनाव के लिए नामांकन की प्रक्रिया मंगलवार को समाप्त हो गयी. चतरा, पलामू और लोहरदगा के लिए कुल 72 उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल किया है. चतरा में सबसे अधिक कुल 31 लोगों ने परचा दाखिल किया है.
जबकि, लोहरदगा में 17 और पलामू में 24 प्रत्याशियों ने परचा भरा है. इसके पहले चतरा से 15, लोहरदगा से आठ और पलामू से नौ उम्मीदवार परचा भर चुके थे. नामांकन के अंतिम दिन तक चतरा सीट के लिए कुल 69, लोहरदगा के लिए कुल 38 और पलामू के लिए कुल 47 नामांकन पत्र दाखिल किये गये.
यहां यह भी उल्लेखनीय है कि एक प्रत्याशी द्वारा एक से अधिक नामांकन पत्र भी खरीदे और दाखिल किये जाते हैं. चुनाव आयोग 10 अप्रैल को नामांकन पत्रों की जांच करेगा. नाम वापसी की अंतिम तिथि 12 अप्रैल निर्धारित है. पहले चरण की तीन सीटों पर 29 अप्रैल को वोट डाले जायेंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




