1 जून की टॉप 20 खबरें: कोहली का तूफान, RCB दूसरी बार बनी IPL चैंपियन, क्यों ममता बनर्जी को रद्द करनी पड़ी बैठक

Published by : Pritish Sahay Updated At : 01 Jun 2026 6:04 AM

विज्ञापन

एक क्लिक में पढ़ें दिन भर की 20 बड़ी खबरें

1 June Top 20 News: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने रव‍िवार (31 मई) को आईपीएल 2026 का खिताब दूसरी बार जीतकर इतिहास रच दिया. गुजरात की टीम को आरसीबी ने 5 व‍िकेट से रौंद दिया. वहीं, कोलकाता के कालीघाट में ममता बनर्जी की ओर से बुलायी गयी विधायक दल की बैठक रद्द कर दी गयी, क्योंकि 80 में से सिर्फ 20 विधायक ही बैठक करने पहुंचे थे. हालांकि, बाद में कुणाल घोष ने इसपर सफाई दी. इसी तरह की टॉप 20 खबरें आप यहां पढ़ सकते हैं.

विज्ञापन

1. RCB लगातार दूसरी बार चैंपियन, फाइनल में गुजरात टाइटंस को 5 विकेट से रौंदा; कोहली का गरजा बल्ला

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने आईपीएल 2026 का खिताब जीत लिया है.नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए फाइनल में आरसीबी ने गुजरात टाइटंस को 5 विकेट से हराकर लगातार दूसरी बार चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट.

2. RCB ने जीता IPL का लगातार दूसरा खिताब, यहां देखें विजेताओं की पूरी लिस्ट

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने गुजरात टाइटंस को 5 विकेट से हराकर IPL 2026 का खिताब अपने नाम कर लिया. यह RCB का दूसरा IPL खिताब है. यहां देखें IPL 2008 से 2026 तक के सभी विजेताओं की पूरी सूची. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट.

3. चैंपियन बनते ही RCB पर हुई पैसों की बारिश, जानिए किस टीम को मिली कितनी रकम

आईपीएल 2026 का खिताब जीतने के साथ रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 20 करोड़ रुपये की पुरस्कार राशि मिली. वहीं उपविजेता गुजरात टाइटंस को 13 करोड़ रुपये दिए गए. जानिए प्लेऑफ में पहुंचने वाली सभी टीमों को कितनी इनामी राशि मिली. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट.

4. IPL 2026 के रन मशीन बने वैभव सूर्यवंशी, ऑरेंज कैप जीतने वाले सबसे युवा खिलाड़ी

राजस्थान रॉयल्स के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने IPL 2026 में सबसे ज्यादा रन बनाकर ऑरेंज कैप अपने नाम कर ली. वैभव ने 16 मैचों में 776 रन बनाए, जिसमें एक शतक और पांच अर्धशतक शामिल रहा. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट.

5. IPL 2026: फाइनल तक चली पर्पल कैप की जंग, भुवनेश्वर चूके, रबाडा बने नंबर-1 गेंदबाज

IPL 2026: गुजरात टाइटंस के तेज गेंदबाज कगिसो रबाडा ने आईपीएल 2026 में सबसे ज्यादा 29 विकेट लेकर पर्पल कैप अपने नाम की. उन्होंने पूरे सीजन में लगातार विकेट चटकाते हुए भुवनेश्वर कुमार को पीछे छोड़ा. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट.

6. राजनीतिक आतंक का शिकार हुआ हूं, लेकिन झुकूंगा नहीं, अभिषेक बनर्जी ने राहुल गांधी को कहा धन्यवाद

Abhishek Banerjee Thanks Rahul Gandhi: सोनारपुर हमले के बाद अभिषेक बनर्जी ने राहुल गांधी को समर्थन के लिए शुक्रिया कहा है. अभिषेक ने भाजपा पर ‘राज्य प्रायोजित आतंक’ का आरोप लगाया और कहा कि वे लोकतंत्र की रक्षा के लिए संघर्ष जारी रखेंगे. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट.

7. अभिषेक बनर्जी पर हमले के विरोध में आसनसोल में टीएमसी का हल्लाबोल, कहा- दोषी नहीं पकड़े गये तो जल उठेगा बंगाल

Asansol TMC Protest: सोनारपुर में अभिषेक बनर्जी पर हुए हमले के विरोध में तृणमूल कांग्रेस ने आसनसोल के कोर्ट मोड़ पर धरना-प्रदर्शन किया. जिलाध्यक्ष नरेंद्रनाथ चक्रवर्ती ने दोषियों की गिरफ्तारी की मांग की और इसे लोकतंत्र पर बड़ा हमला बताया. जानें पूरी रिपोर्ट. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट.

8. ममता बनर्जी ने बुलायी थी बैठक, 80 में सिर्फ 20 विधायक पहुंचे, कुणाल घोष ने दी सफाई

TMC MLA Meeting Cancelled: कोलकाता के कालीघाट में ममता बनर्जी द्वारा बुलायी गयी विधायक दल की बैठक रद्द कर दी गयी है, क्योंकि 80 में से सिर्फ 20 विधायक पहुंचे थे. कुणाल घोष ने सफाई दी, लेकिन संदीपन साहा और जावेद खान जैसे नेताओं की गैर-मौजूदगी ने सवाल खड़े कर दिये हैं. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट.

9. बिहार के शिक्षकों का 5 जून के बाद फ्रीज होगा डाटा, ई-शिक्षाकोष पोर्टल पर 54 जानकारी भरना हुआ अनिवार्य

Bihar Teacher E-Shikshakosh: बिहार के सरकारी स्कूलों में कार्यरत शिक्षकों के लिए शिक्षा विभाग ने बड़ा निर्देश जारी किया है. इ-शिक्षाकोष पोर्टल पर प्रोफाइल अपडेट करने का अंतिम मौका दिया गया है. सभी शिक्षकों को 5 जून तक अपनी पूरी जानकारी अपडेट करनी होगी. तय समय के बाद प्रोफाइल की जानकारी फ्रीज कर दी जाएगी. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट.

10. 30 नवंबर तक खुल जाएगा विक्रमशिला पुल, सीएम सम्राट ने तय की समयसीमा

Vikramshila Bridge: भागलपुर पहुंचे मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने विक्रमशिला पुल का निरीक्षण कर बड़ा अपडेट दिया है. उन्होंने कहा कि पुल को जल्द दोबारा चालू किया जाएगा. फिलहाल टेम्पररी व्यवस्था की जाएगी और आम लोगों के लिए मुफ्त आवागमन की सुविधा भी मिलेगी. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट.

11. सावधान! झारखंड में जनगणना के नाम पर आ रहे फर्जी कॉल, OTP दिया या ज्यादा बात की तो अकाउंट साफ

Jharkhand Cyber Crime News: झारखंड के बोकारो में डिजिटल जनगणना के नाम पर साइबर ठगी का नया तरीका सामने आया है. ठग खुद को प्रगणक बताकर घर के सर्वे और डिजिटल फॉर्म पूरा करने के नाम पर OTP मांग रहे हैं. चास BDO डॉ. प्रदीप कुमार और साइबर एक्सपर्ट इंस्पेक्टर अनिल कच्छप ने अलर्ट जारी करते हुए कहा है कि ऐसी कॉल आने पर तुरंत फोन काटें, क्योंकि ज्यादा देर बात करने पर मोबाइल हैक हो सकता है. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट.

12. अभिषेक बनर्जी पर हुए हमले से भड़के हेमंत सोरेन, कहा- वैचारिक मतभेद मंजूर, मगर गुंडागर्दी बर्दाश्त नहीं

Hemant Soren: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने पश्चिम बंगाल में सांसद अभिषेक बनर्जी पर हुए हमले की ‘X’ पोस्ट के जरिए कड़ी निंदा की है. सीएम सोरेन ने कहा कि लोकतंत्र में वैचारिक मतभेद स्वाभाविक हैं, लेकिन राजनीतिक विरोध का जवाब हिंसा या बल प्रयोग से नहीं दिया जा सकता. उन्होंने दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट.

13. झारखंड टी20 लीग: सभी 6 फ्रेंचाइजियों के स्क्वाड का ऐलान, देखें पूरी टीम लिस्ट

झारखंड टी20 लीग के पहले सीजन के लिए खिलाड़ियों की नीलामी पूरी हो गई है. छह फ्रेंचाइजियों ने अपने-अपने स्क्वाड को अंतिम रूप दे दिया है. ईशान किशन, रॉबिन मिंज और विराट सिंह जैसे बड़े नाम अलग-अलग टीमों का हिस्सा बने हैं. देखें सभी 6 टीमों की पूरी खिलाड़ियों की सूची. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट.

14. छात्र वेदांत से मिले राहुल गांधी, वीडियो शेयर कर लिखा-मोदी सरकार से सवाल पूछे, तो मिली बेइज्जती

CBSE : लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी लगातार मोदी सरकार पर शिक्षा व्यवस्था को बर्बाद करने का आरोप लगा रहे हैं. रविवार को उन्होंने एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें उन्होंने लिखा मेरे साथी एंटी-नेशनल सोरोस एजेंट्स के साथ एक बातचीत.राहुल गांधी ने लिखा वेदांत और उसके दोस्त बहुत होशियार, बहादुर युवा भारतीय हैं जिन्होंने सीबीएसई और मोदी सरकार से आसान सवाल पूछे, लेकिन जवाब के बजाय उन्हें बेइज्जती मिली. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट.

15. म्यांमार में खनन विस्फोटकों के गोदाम में धमाका, 45 लोगों की मौत, दर्जनों घायल

Myanmar Explosion: पूर्वोत्तर म्यांमार में रविवार को एक इमारत में हुए विस्फोट में 45 से अधिक लोगों की मौत हो गई. बताया जा रहा है कि इस इमारत में खनन में इस्तेमाल के लिए विस्फोटक सामग्री रखी गई थी. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट.

16. सफर के दौरान फोन चलाने पर नहीं आएंगे चक्कर-उल्टी, OnePlus के इन दो मॉडल में आया काम का फीचर

OnePlus ने Nord 6 और Nord CE 6 के लिए नया अपडेट जारी किया है. इसमें खास Motion Cues फीचर जोड़ा गया है. यह फीचर सफर के दौरान फोन यूज करते समय चक्कर और उल्टी जैसी समस्याओं को कम करने में मदद करता है. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट.

17. महंगे पेट्रोल के बीच बढ़ा EV का क्रेज, मई में बिक्री 42% उछली, TVS और Bajaj आगे

पेट्रोल की बढ़ती कीमतों के बीच देश में इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की डिमांड तेजी से बढ़ रही है. मई 2026 में EV की बिक्री में 42% का उछाल दर्ज किया गया. TVS और Bajaj ने सबसे ज्यादा बिक्री की. वहीं Ather तीसरे नंबर पर रहा. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट.

18. JHTET 2026 के लिए जल्द करें आवेदन, जानें कैसे होगा सेलेक्शन

JHTET 2026 Application: झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) की ओर से झारखंड टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट (JHTET 2026) के लिए आवेदन प्रक्रिया जल्द बंद होने वाली है. ऐसे में जिन अभ्यर्थियों ने अभी तक आवेदन नहीं किया है, उनके पास अब ज्यादा समय नहीं बचा है. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट.

19. Jab We Met से बाहर होने पर टूटा था बॉबी देओल का दिल, बोले- जिस फिल्म को मैंने शुरू कराया, उसी से मुझे हटा दिया गया

बॉबी देओल ने खुलासा किया कि ‘जब वी मेट’ से हटाए जाने पर उनका दिल टूट गया था. एक्टर ने बताया कि उन्होंने ही इम्तियाज अली और करीना कपूर को फिल्म से जोड़ा था, लेकिन बाद में उनकी जगह शाहिद कपूर को ले लिया गया. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट.

20. क्या क्रिकेट के बाद फिल्मों में नजर आएंगे Vaibhav Sooryavanshi? शेखर कपूर की बात ने बढ़ाई चर्चा

15 साल के क्रिकेट स्टार वैभव सूर्यवंशी को लेकर नई चर्चा शुरू हो गई है. फिल्ममेकर शेखर कपूर ने कहा कि अगर वैभव क्रिकेटर नहीं होते तो वह उन्हें अपनी फिल्म ‘मासूम’ में कास्ट कर लेते. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट.

विज्ञापन
Pritish Sahay

लेखक के बारे में

By Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola