चैंपियन बनते ही RCB पर हुई पैसों की बारिश, जानिए किस टीम को मिली कितनी रकम
चैंपियन बनने के बाद जश्न मनाते हुए आरसीबी की टीम (फोटो-सोशल मीडिया)
आईपीएल 2026 का खिताब जीतने के साथ रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 20 करोड़ रुपये की पुरस्कार राशि मिली. वहीं उपविजेता गुजरात टाइटंस को 13 करोड़ रुपये दिए गए. जानिए प्लेऑफ में पहुंचने वाली सभी टीमों को कितनी इनामी राशि मिली.
IPL 2026 Prize Money: आईपीएल 2026 का खिताब रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने अपने नाम कर लिया. अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए फाइनल मुकाबले में आरसीबी ने गुजरात टाइटंस को 5 विकेट से हराकर लगातार दूसरी बार ट्रॉफी पर कब्जा जमाया. खिताब जीतने के साथ ही आरसीबी पर पैसों की भी जमकर बारिश हुई. चैंपियन बनने वाली टीम को 20 करोड़ रुपये की पुरस्कार राशि दी गई. वहीं फाइनल में हारने वाली गुजरात टाइटंस को उपविजेता के तौर पर 13 करोड़ रुपये मिले.
प्लेऑफ में भी पहुंचने वाली टीम को मिला भारी रकम
आईपीएल में प्लेऑफ तक पहुंचना भी बड़ी उपलब्धि माना जाता है. इसी वजह से तीसरे और चौथे स्थान पर रहने वाली टीमों को भी करोड़ों रुपये की इनामी राशि प्रदान की गई. क्वालिफायर-2 में हारकर तीसरे स्थान पर रहने वाली राजस्थान रॉयल्स को 7 करोड़ रुपये मिले. वहीं एलिमिनेटर में बाहर होने वाली सनराइजर्स हैदराबाद को चौथे स्थान के लिए 6.5 करोड़ रुपये की पुरस्कार राशि दी गई.
IPL 2026 का प्राइज मनी
| स्थान | टीम | पुरस्कार राशि |
|---|---|---|
| विजेता | रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु | 20 करोड़ रुपये |
| उपविजेता | गुजरात टाइटंस | 13 करोड़ रुपये |
| तीसरा स्थान | राजस्थान रॉयल्स | 7 करोड़ रुपये |
| चौथा स्थान | सनराइजर्स हैदराबाद | 6.5 करोड़ रुपये |
लगातार दूसरी बार खिताब जीतकर आरसीबी ने न केवल मैदान पर अपना दबदबा कायम रखा, बल्कि करोड़ों रुपये की पुरस्कार राशि भी अपने नाम की. वहीं गुजरात टाइटंस का दूसरा खिताब जीतने का सपना अधूरा रह गया.
यह भी पढ़ें: RCB ने जीता IPL का लगातार दूसरा खिताब, यहां देखें विजेताओं की पूरी लिस्ट
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए