रांची : भाजपा के इशारे पर काम कर रहे हैं पलामू एसडीओ : राजद

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 08 Apr 2019 7:57 AM

विज्ञापन

रांची : प्रदेश राजद अध्यक्ष गौतम सागर राणा ने पलामू एसडीओ पर भाजपा के इशारे पर काम करने का आरोप लगाया है. पार्टी ने इनके खिलाफ निर्वाचन आयोग से शिकायत कर मामले की जांच करा कर कार्रवाई करने का आग्रह किया है. पार्टी कार्यालय में पत्रकारों से श्री राणा ने कहा कि शनिवार को तेजस्वी […]

विज्ञापन
रांची : प्रदेश राजद अध्यक्ष गौतम सागर राणा ने पलामू एसडीओ पर भाजपा के इशारे पर काम करने का आरोप लगाया है. पार्टी ने इनके खिलाफ निर्वाचन आयोग से शिकायत कर मामले की जांच करा कर कार्रवाई करने का आग्रह किया है.
पार्टी कार्यालय में पत्रकारों से श्री राणा ने कहा कि शनिवार को तेजस्वी यादव की सभा को लेकर जिलाध्यक्ष की ओर से जिला प्रशासन को आवेदन दिया गया. प्रशासन ने सिर्फ दो घंटे तक सभा की अनुमति दी. वहीं सभा स्थल से चार किलोमीटर दूर हेलीपैड बनाया गया. भीड़-भाड़ इलाका होने के कारण सभा स्थल पहुंचने में ही आधा घंटा से अधिक समय निकल गया. इसके बाद प्रशासन से सभा की अवधि दो घंटे तक बढ़ाने का आग्रह किया गया. इस पर एसडीओ की ओर से फिर से आवेदन देने की बात कही गयी.
अनुमति नहीं मिलने के कारण तेजस्वी यादव के हेलीकॉप्टर को रांची लौटना पड़ा. जब सभा समाप्त हुई, तो फिर से हेलीकॉप्टर पलामू गया और उन्हें लेकर रांची पहुंचा. एसडीओ की ओर से की गयी कार्रवाई की वजह से श्री यादव विलंब से रांची पहुंचे और उन्हें पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष से मिलने नहीं दिया गया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola