ePaper

एसबीआइ के चेयरमैन आज रांची में, कई कार्यक्रमों में शामिल होंगे

Updated at : 05 Apr 2019 8:47 AM (IST)
विज्ञापन
एसबीआइ के चेयरमैन आज रांची में, कई कार्यक्रमों में शामिल होंगे

सुबह 8.20 बजे रांची पहुंचेंगे रजनीश कुमार शाम में रांची से मुंबई के लिए रवाना हो जायेंगे रांची : भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआइ) के चेयरमैन रजनीश कुमार एक दिवसीय दौरे पर शुक्रवार को रांची आ रहे हैं. पूरे दिन बैंक के विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे. जानकारी के अनुसार श्री कुमार सुबह 8:20 बजे नयी […]

विज्ञापन
सुबह 8.20 बजे रांची पहुंचेंगे रजनीश कुमार
शाम में रांची से मुंबई के लिए रवाना हो जायेंगे
रांची : भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआइ) के चेयरमैन रजनीश कुमार एक दिवसीय दौरे पर शुक्रवार को रांची आ रहे हैं. पूरे दिन बैंक के विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे. जानकारी के अनुसार श्री कुमार सुबह 8:20 बजे नयी दिल्ली से रांची पहुंचेंगे. सुबह 8.30 बजे वे रांची एयरपोर्ट स्थित एटीएम का उदघाटन करेंगे.
सुबह 9:05 बजे एसबीआइ डोरंडा शाखा स्थित वेल्थ हब का उद्घाटन करेंगे. इस दौरान चुनिंदा ग्राहकों के बीच वेलकम किट का वितरण करेंगे. जबकि, सुबह 10:30 बजे रांची शाखा परिसर में स्थित आरएसीपीसी और आरबीओ का उदघाटन करेंगे. इसके बाद रिमोट के माध्यम से पटना स्थित योनो सेंटर, एलसीपीसी पटना आदि का उदघाटन करेंगे. उद्घाटन के बाद रांची मुख्य शाखा का भ्रमण भी करेंगे.
टॉप क्लाइंट से मिलेंगे : सुबह 11:35 बजे एओ, रांची में सीएसआर कार्यक्रम में भाग लेंगे. वहां पर प्रेजेंटेशन भी दिया जायेगा. दोपहर में होटल चाणक्या बीएनआर में टॉप क्लाइंट से मिलेंगे. इसके बाद वे मीडिया से बात करेंगे. जबकि शाम चार बजे से रीजनल मैनेजर, एजीएम और बैंक के मुख्य प्रबंधकों से बात करेंगे. शाम 7:10 बजे रांची एयरपोर्ट से मुंबई के लिए रवाना हो जायेंगे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola