रांची : एनडीए के साथी एकजुट, जनता देश की बागडोर मोदी के हाथों में देने को प्रतिबद्ध : मंगल पांडेय
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :04 Apr 2019 8:39 AM (IST)
विज्ञापन

भाजपा-जदयू ने साझा चुनाव प्रचार पर किया मंथन, जनसंपर्क अभियान चलाने पर जोर रांची : प्रदेश भाजपा कार्यालय में जदयू के प्रदेश संयोजक शैलेंद्र महतो ने पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सह सांसद लक्ष्मण गिलुवा से मुलाकात कर चुनाव की तैयारियों के संदर्भ में विचार-विमर्श किया. प्रदेश अध्यक्ष सह सांसद लक्ष्मण गिलुवा ने कहा कि जदयू […]
विज्ञापन
भाजपा-जदयू ने साझा चुनाव प्रचार पर किया मंथन, जनसंपर्क अभियान चलाने पर जोर
रांची : प्रदेश भाजपा कार्यालय में जदयू के प्रदेश संयोजक शैलेंद्र महतो ने पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सह सांसद लक्ष्मण गिलुवा से मुलाकात कर चुनाव की तैयारियों के संदर्भ में विचार-विमर्श किया.
प्रदेश अध्यक्ष सह सांसद लक्ष्मण गिलुवा ने कहा कि जदयू एवं भाजपा के कार्यकर्ता मतदाता के बीच व्यापक संपर्क अभियान चलायेंगे. श्री गिलुवा ने जदयू के सांगठनिक क्षमता एवं सामाजिक विस्तार पर भरोसा जताते हुए कहा कि इनके साथ आने से हमारे ताकत में बढ़ोतरी होगी और विरोधियों के मंसूबे को विफल करने में हम सफल होंगे. प्रदेश प्रभारी डॉ मंगल पांडेय ने कहा कि एनडीए गठबंधन के साथी हर कदम पर साथ हैं.
देश की बागडोर मोदी जी के हाथों में सौंपने के लिए प्रतिबद्ध है. गठबंधन का हर सहयोगी दल अपनी पूरी क्षमता से राज्य की 14 सीटों पर जीत सुनिश्चित कराने के लिए कोई कसर बाकी नहीं छोड़ेगा. बिहार एवं झारखंड में डबल इंजन की सरकार का उदाहरण देते हुए कहा कि दोनों राज्य ने विगत पांच वर्षों में विकास के नये मापदंड स्थापित किये हैं.
जदयू के प्रदेश संयोजक शैलेंद्र महतो ने कहा कि नरेंद्र मोदी एवं नीतीश कुमार की डबल इंजन की सरकार के कारण आज बिहार में विकास कार्य को गति मिली है. बिहार में सुशासन बहाल हुआ है. मौके पर अनंत ओझा, प्रदीप सिन्हा, धनंजय कुमार सिन्हा, जफर कमाल, मानिक महतो, उपेन्द्र नारायण सिंह, सागर कुमार, निर्मल कुमार, अर्जुन गिरि गोड़ाई आदि मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










