रांची :रिम्स की सीटी स्कैन मशीन खराब, निदेशक ने ली जानकारी

Updated at : 03 Apr 2019 9:28 AM (IST)
विज्ञापन
रांची :रिम्स की सीटी स्कैन मशीन खराब, निदेशक ने ली जानकारी

रांची : रिम्स के रेडियोलॉजी विभाग की सीटी स्कैन मशीन काफी दिनों से खराब है. इससे मरीजों को परेशानी हो रही है. मरीजों की शिकायत पर मंगलवार को रिम्स निदेशक डॉ दिनेश कुमार सिंह रेडियोलॉजी विभाग के सीटी स्कैन सेंटर पहुंचे और मशीन का जायजा लिया. साथ ही संबंधित कंपनी को इसे ठीक कराने को […]

विज्ञापन

रांची : रिम्स के रेडियोलॉजी विभाग की सीटी स्कैन मशीन काफी दिनों से खराब है. इससे मरीजों को परेशानी हो रही है. मरीजों की शिकायत पर मंगलवार को रिम्स निदेशक डॉ दिनेश कुमार सिंह रेडियोलॉजी विभाग के सीटी स्कैन सेंटर पहुंचे और मशीन का जायजा लिया. साथ ही संबंधित कंपनी को इसे ठीक कराने को कहा है. निदेशक ने यह भी कहा कि अगर कंपनी मशीन ठीक कर देती है, तो उससे नयी मशीन खरीदने (बायबैक) पर विचार किया जा सकता है. गौरतलब है कि सीटी स्कैन मशीन 10 साल पुरानी हो गयी है और बार-बार खराब हो रही है. निदेशक ने अल्ट्रासाउंड में आ रही परेशानी की भी जानकारी ली.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola