ePaper

रांची : अब तक मात्र सात कॉलेजों ने ही भेजे एंबेसडर के नाम

Updated at : 02 Apr 2019 9:09 AM (IST)
विज्ञापन
रांची : अब तक मात्र सात कॉलेजों ने ही भेजे एंबेसडर के नाम

रांची : कई कॉलेजों ने अब तक कैंपस एंबेसडर की सूची प्रशासन को नहीं सौंपी है. जबकि, आदेश को दिये एक माह से अधिक हो गये. लोकसभा चुनाव को लेकर सभी कॉलेजों में दो कैंपस एंबेसडर की नियुक्ति की जानी थी. इसे गंभीरता से लेते हुए डीसी राय महिमापत रे ने एक्सआइएसएस, आइआइएम रांची, बीआइटीमेसरा, […]

विज्ञापन
रांची : कई कॉलेजों ने अब तक कैंपस एंबेसडर की सूची प्रशासन को नहीं सौंपी है. जबकि, आदेश को दिये एक माह से अधिक हो गये. लोकसभा चुनाव को लेकर सभी कॉलेजों में दो कैंपस एंबेसडर की नियुक्ति की जानी थी.
इसे गंभीरता से लेते हुए डीसी राय महिमापत रे ने एक्सआइएसएस, आइआइएम रांची, बीआइटीमेसरा, जेएन कॉलेज धुर्वा, संत पॉल कॉलेज, डोरंडा कॉलेज, योगा सत्संग कॉलेज धुर्वा, निर्मला कॉलेज व संजय गांधी मेमोरियल कॉलेज के प्राचार्य को कैंपस अंबेसडर की नियुक्ति के लिए नाम भेजने का निर्देश दिया है.
वहीं, दो अप्रैल को समाहरणालय सभागार में दिन के 11 बजे कैंपस एंबेसडर के लिए कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है. इसमें चयनित दोनों विद्यार्थी को भेजने के लिए कहा गया है. अब तक मात्र सात कॉलेजों ने एंबेसडर का नाम प्रशासन को उपलब्ध कराया है. इनमें राम लखन सिंह यादव कॉलेज, रांची महिला कॉलेज, रांची विवि, गोस्सनर कॉलेज, मारवाड़ी कॉलेज, अमेटी विवि, एसएस मेमोरियल कॉलेज शामिल हैं.
कौन होंगे कैंपस एंबेसडर
भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश के अनुसार सभी महाविद्यालयों में छात्र-छात्राओं के बीच मतदाता पंजीकरण व मतदान प्रक्रिया में भाग लेने के संदर्भ में प्रचार-प्रसार के लिए कैंपस एंबेसडर की नियुक्ति का प्रस्ताव है.
इसके लिए वैसे छात्र-छात्रा की नियुक्ति का प्रस्ताव कॉलेज की ओर से भेजा जाना है, जो किसी राजनीतिक दल का समर्थक न हो और उनकी छवि छात्रों के बीच स्वच्छ हो. ताकि, उनके बीच निर्वाचन प्रक्रिया में भाग लेने से संबंधित संदेश दे सकें. उन्हें मानदेय के तौर पर एक वित्तीय वर्ष में 2000 रुपये भी दिये जायेंगे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola