रांची : प्याज लदे ट्रक में लगी आग लोग झोला लेकर दौड़ पड़े

रांची : रातू रोड के किशोरी यादव चौक के समीप प्याज लदे ट्रक में मंगलवार की सुबह सात बजे अचानक आग लग गयी. जानकारी मिलने के बाद आड्रे हाउस से एक दमकल पहुंचा और आग पर काबू पाया गया. आग लगने से प्लास्टिक की बोरियां जल गयीं, जिससे प्याज जमीन पर बिखर गया. जमीन पर […]
रांची : रातू रोड के किशोरी यादव चौक के समीप प्याज लदे ट्रक में मंगलवार की सुबह सात बजे अचानक आग लग गयी. जानकारी मिलने के बाद आड्रे हाउस से एक दमकल पहुंचा और आग पर काबू पाया गया. आग लगने से प्लास्टिक की बोरियां जल गयीं, जिससे प्याज जमीन पर बिखर गया.
जमीन पर गिरे प्याज को आसपास के लोग थैले में भर कर ले गये. इधर, सूचना मिलते ही प्याज का मालिक पहुंचा. उसने पुलिस को बताया कि प्याज पलामू से आया था अौर नागा बाबा सब्जी बाजार के समीप एक गोदाम में अनलोड करना था.
ट्रक में लगभग डेढ़ से दो लाख का माल लदा हुआ था. बताया जाता है कि जहां ट्रक लगा हुआ था, वहां पर पुआल था. उस पुआल में किसी प्रकार से आग लग गयी थी, जिससे ट्रक में आग पकड़ लिया. आग बुझाने के बाद दूसरे ट्रक में प्याज लोड कर उसे गोदाम ले जाया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




