संभवत: आज हो सकती है रांची, कोडरमा और चतरा सीट पर प्रत्याशियों की घोषणा

रांची : राजद नेत्री अन्नपूर्णा देवी व पूर्व विधायक जनार्दन पासवान को सोमवार को भाजपा में योगदान करा कर प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मण गिलुवा देर रात रांची लौटे. उन्होंने एयरपोर्ट पर पत्रकारों से कहा कि अन्नपूर्णा के पार्टी में शामिल होने से पार्टी को मजबूती मिली है. जल्द ही राजद का एक बड़ा खेमा उनकी पार्टी […]
रांची : राजद नेत्री अन्नपूर्णा देवी व पूर्व विधायक जनार्दन पासवान को सोमवार को भाजपा में योगदान करा कर प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मण गिलुवा देर रात रांची लौटे. उन्होंने एयरपोर्ट पर पत्रकारों से कहा कि अन्नपूर्णा के पार्टी में शामिल होने से पार्टी को मजबूती मिली है. जल्द ही राजद का एक बड़ा खेमा उनकी पार्टी से जुड़ेगा़
उन्होंने कहा कि जल्द ही कोडरमा, रांची और चतरा सीट पर उम्मीदवारों के नाम की घोषणा कर दी जायेगी. संभवत: मंगलवार को इसकी घोषणा हो सकती है. जब उनसे पूछा गया कि संभावित नाम कौन-कौन हैं. उन्होंने कहा कि हम लोगों से कुछ नाम मांगे गये थे़ हमने नाम सौंप दिया है.
प्रस्तावित नाम में रांची सीट के लिए आदित्य साहू, संजय सेठ, प्रदीप वर्मा, दीपक प्रकाश, विधायक नवीन जायसवाल सहित अन्य नाम हैं. वहीं चतरा और कोडरमा के लिए अन्नपूर्णा देवी, राकेश वर्मा, चतरा के वर्तमान सांसद सुनील सिंह सहित अन्य के नाम शामिल हैं.
जब उनसे पूछा गया कि क्या बाहरी उम्मीदवार को टिकट मिलने पर बगावत नहीं होगी, तो उन्होंने कहा कि ऐसी कोई बात नहीं है. पार्टी में कोई बगावत नहीं होगी. हमलोग सभी सीटों पर चुनाव जीतेंगे. मनोज भुइंया और गिरिनाथ सिंह के शामिल होने के बारे में कहा कि फिलहाल उन लोगों ने पार्टी का दामन नहीं थामा है. कहा कि मंगलवार को अन्नपूर्णा देवी रांची लौटेंगी.
रांची : चतरा-कोडरमा में समीकरण की तलाश, रांची में हैं कई दावेदार
रांची : भाजपा ने तीन सीट को होल्ड पर रखा है़ सोमवार की देर शाम भाजपा चुनाव केंद्रीय समिति की बैठक दिल्ली में हुई़ मुख्यमंत्री रघुवर दास, प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मण गिलुवा सहित कई नेता केंद्रीय नेतृत्व के साथ इन तीनों सीटों पर प्रत्याशी को लेकर मंथन कर रहे है़ं
चतरा-कोडरमा में पार्टी समीकरण तलाश रही है़ं राजद की प्रदेश अध्यक्ष रहीं अन्नपूर्णा देवी के भाजपा में आने के बाद की राजनीतिक परिस्थितियों पर पार्टी विचार कर रही है़
सूचना के मुताबिक अन्नपूर्णा देवी के चतरा से लड़ने की संभावना ज्यादा है़ अन्नपूर्णा चतरा से लड़ती हैं, तो फिर कोडरमा से प्रणव वर्मा को भाजपा उम्मीदवार बना सकती है़ हालांकि कोडरमा से सांसद रवींद्र राय ने अब तक आस नहीं छोड़ी है. राजनीतिक हालात में वह सीन बदलने के इंतजार में है़ं भाजपा खेमा में यह भी चर्चा है कि अन्नपूर्णा कोडरमा से चुनाव लड़ना चाह सकती है़ं ऐसे में चतरा से सांसद सुनील सिंह की जमीन बच सकती है.
श्री सिंह ने दिल्ली में लॉबिंग कर सीट बचाने की भरसक कोशिश की है. उन्होंने आला नेताओं को समझाने में कोई कोर-कसर नहीं छोड़ा है़ हालांकि राजद से निष्काषित पूर्व अध्यक्ष गिरिनाथ सिंह को लेकर भी अटकलें लगायी जा रही है़ं वह सोमवार को रांची में ही थे़ सूत्रों का कहना है कि वह भाजपा के संपर्क में है़ं
इधर रांची सीट पर कई दावेदारों है़ं राजनीतिक हलकों में कई नाम उछाले जा रहे हैं. भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष आदित्य साहू, अमर चौधरी, खादी बोर्ड के अध्यक्ष संजय सेठ, नवीन जायसवाल से लेकर अमिताभ चौधरी का नाम चल रहा है़ राज्य की राजनीति में इन तीन सीटों को लेकर सरगरमी तेज है़ भाजपा ने राजद की कमर तोड़ दी है. यूपीए खेमा भी भाजपा प्रत्याशियों के इंतजार में है़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




