15.1 C
Ranchi

लेटेस्ट वीडियो

महागठबंधन: सीटों का फॉर्मूला तय, कांग्रेस 7 झामुमो 4, झाविमो 2 व राजद को 1 सीट, जानें किसको मिली कौन सीट व कौन होंगे संभावित उम्मीदवार

लोकसभा चुनाव 2019. शिबू सोरेन के आवास पर हुई घोषणा, राजद नाराज, पलामू और चतरा सीट पर दावा रांची : झारखंड में यूपीए महागठबंधन ने रविवार को लोकसभा चुनाव के लिए सीट शेयरिंग की घोषणा कर दी. कुल 14 लोकसभा सीटों में कांग्रेस सात, झामुमो चार, झाविमो दो तथा राजद एक सीट पर चुनाव लड़ेगा. […]

लोकसभा चुनाव 2019. शिबू सोरेन के आवास पर हुई घोषणा, राजद नाराज, पलामू और चतरा सीट पर दावा
रांची : झारखंड में यूपीए महागठबंधन ने रविवार को लोकसभा चुनाव के लिए सीट शेयरिंग की घोषणा कर दी. कुल 14 लोकसभा सीटों में कांग्रेस सात, झामुमो चार, झाविमो दो तथा राजद एक सीट पर चुनाव लड़ेगा.
झामुमो अध्यक्ष शिबू सोरेन के मोरहाबादी स्थित आवास पर इसकी औपचारिक घोषणा हुई़ झामुमो अध्यक्ष शिबू सोरेन ने कहा कि हमने एनडीए के खिलाफ गठबंधन बनाया है़ लोकसभा व विधानसभा चुनाव में एनडीए को परास्त करेंगे. मौके पर पूर्व केंद्रीय मंत्री सह कांग्रेसी नेता सुबोधकांत सहाय तथा फुरकान अंसारी भी उपस्थित थे. मौके पर कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष डॉ अजय कुमार, झामुमो के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन तथा झाविमो के केंद्रीय अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने संयुक्त रूप से कहा कि लोकसभा चुनाव की तरह ही महागठबंधन विधानसभा चुनाव भी मिलजुल कर लड़ेगा.
लोकसभा में कांग्रेस बड़े भाई की भूमिका में होगी. वहीं 2019 के विधानसभा चुनाव का नेतृत्व झामुमो करेगा. महागठबंधन में वाम दलों के साथ न आने के सवाल पर डॉ अजय ने कहा कि हमने उन्हें कोडरमा सीट छोड़ कर सहमति बनाने को कहा था, पर कोई जवाब नहीं आया. उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव में हम वामदलों को साथ लेकर चलेंगे.
महागठबंधन की संयुक्त प्रेस वार्ता में राजद का कोई प्रतिनिधि उपस्थित नहीं था. इससे पहले राजद की अोर से प्रेस कांफ्रेंस कर कहा गया था कि उनका कोई प्रतिनिधि महागठबंधन की प्रेस वार्ता में शामिल नहीं होगा.
शिबू ने कहा : लोकसभा व विधानसभा में एनडीए को परास्त करेंगे
किसको कौन सीट
कांग्रेस (सात) : रांची, खूंटी, लोहरदगा, प.सिंहभूम, हजारीबाग, चतरा व धनबाद.
झामुमो (चार) : दुमका, राजमहल, गिरिडीह व जमशेदपुर
झाविमो (दो) : कोडरमा व गोड्डा
राजद (एक) : पलामू
कौन-कौन हैं संभावित उम्मीदवार
कांग्रेस : रांची – सुबोधकांत सहाय, खूंटी- प्रदीप बलमुचु, लाेहरदगा – अरूण उरांव, सुखदेव भगत, रामेश्वर उरांव, चाईबासा- गीता कोड़ा, धनबाद-ददई दुबे, राजेंद्र सिंह, कीर्ति आजाद (दरभंगा सीट फंसी तो आलाकमान भेज सकता है) चतरा – मनोज यादव, अरुण कुमार सिंह, बिट्टू सिंह (पांकी िवधायक), हजारीबाग – अंबा प्रसाद (योगेंद्र साव की बेटी), प्रदीप प्रसाद़ झामुमो : दुमका- शिबू सोरेन, राजमहल- विजय हांसदा, गिरिडीह- जगन्नाथ महतो, जेपी पटेल, मथुरा महतो, जमशेदपुर – कुणाल षाड़ंगी, आस्तिक महतो झाविमो : कोडरमा- बाबूलाल मरांडी, गोड्डा- प्रदीप यादव राजद : पलामू से घुरन राम
Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

संबंधित ख़बरें

Trending News

जरूर पढ़ें

वायरल खबरें

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel