दिल्ली में प्रत्याशियों के नाम पर हुआ मंथन, गेंद संसदीय बोर्ड के पाले में
Updated at : 23 Mar 2019 2:14 AM (IST)
विज्ञापन

रांची : भाजपा लोकसभा की 13 सीटों (गिरिडीह आजसू के खाते में) के लिए प्रत्याशी चयन पर मंथन कर रही है़ मुख्यमंत्री रघुवर दास, भाजपा अध्यक्ष लक्ष्मण गिलुवा, संगठन महामंत्री धर्मपाल और पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा ने दिल्ली में एक-एक सीट के लिए संभावित प्रत्याशियों की सूची के साथ केंद्रीय नेताओं के साथ चर्चा की […]
विज्ञापन
रांची : भाजपा लोकसभा की 13 सीटों (गिरिडीह आजसू के खाते में) के लिए प्रत्याशी चयन पर मंथन कर रही है़ मुख्यमंत्री रघुवर दास, भाजपा अध्यक्ष लक्ष्मण गिलुवा, संगठन महामंत्री धर्मपाल और पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा ने दिल्ली में एक-एक सीट के लिए संभावित प्रत्याशियों की सूची के साथ केंद्रीय नेताओं के साथ चर्चा की है़
केंद्रीय संगठन महामंत्री रामलाल के साथ प्रदेश भाजपा के नेताओं की बैठक हुई. इसमें प्रदेश चुनाव समिति की ओर से तय किये गये नाम पर चर्चा हुई़ अब भाजपा के प्रत्याशी चयन को लेकर संसदीय बोर्ड में चर्चा शुरू हो गयी है.
जल्द ही संसदीय बोर्ड में झारखंड के प्रत्याशियों पर फैसला हो सकता है़ गेंद अब केंद्रीय संसदीय बोर्ड के पाले में है़ मिली सूचना के अनुसार झारखंड में पहले चरण में होने वाले तीन सीटों के लिए पार्टी पहले प्रत्याशी तय कर सकती है़ झारखंड में पहले चरण में पलामू, चतरा और लोहरदगा संसदीय सीट पर चुनाव होने है़ं
पलामू से सांसद बीडी राम की दावेदारी पर उठ रहे हैं सवाल
अभी भाजपा खेमे की राजनीति दिल्ली शिफ्ट कर गयी है़ प्रदेश के नेता दिल्ली में कैंप कर रहे हैं, वहीं कई दावेदार भी दिल्ली में टिके है़ं झाविमो नेता प्रभात भुइयां और नीलम देवी ने 20 मार्च को भाजपा का दामन थामा है़ इसके बाद पलामू-चतरा की सीट को लेकर कई तरह की अटकलें लग रही है़ं
पलामू से सांसद बीडी राम की दावेदारी पर सवाल उठ रहे है़ं सूचना है कि पार्टी यहां चेहरा बदल सकती है़ इस सीट पर बीडी राम के साथ-साथ ब्रजमोहन राम भी दावेदार है़ं प्रभात भुइयां के आने के बाद सीट को लेकर रोमांच बढ़ा है़
उधर चतरा में सुनील सिंह को भी इधर-उधर करने को लेकर चर्चा है़ सुनील सिंह ने धनबाद से भी अपनी दावेदारी पेश की है़, हालांकि केंद्रीय नेतृत्व को फैसला करना है़ उधर कोडरमा, रांची, दुमका, राजमहल, धनबाद, खूंटी, जमेशदुपर सीटों के प्रत्याशी को लेकर सबकी टकटकी लगी है़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




