बंगाल जीत के बाद झारग्राम पहुंचे चंपाई सोरेन, आदिवासी समाज ने किया भव्य स्वागत 

Updated:
विज्ञापन
Champai Soren

बंगाल जीत के बाद झारग्राम पहुंचे चंपाई सोरेन

Champai Soren: पश्चिम बंगाल चुनाव में भाजपा की जीत के बाद झारग्राम पहुंचे चंपाई सोरेन का आदिवासी समाज ने भव्य स्वागत किया. इस दौरान उन्होंने संस्कृति संरक्षण, विकास और सीमा सुरक्षा को लेकर कई अहम बातें कहीं.

विज्ञापन

प्रताप मिश्रा की रिपोर्ट 

Champai Soren: पश्चिम बंगाल में भाजपा की ऐतिहासिक जीत के बाद आज बिनपुर (झारग्राम) पहुंचे झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन के स्वागत में आदिवासी समाज के हजारों लोग जुटे. पूर्व सीएम यहां भारत जकात मांझी परगना महाल द्वारा आयोजित एक सामाजिक कार्यक्रम में भाग लेने आए थे. यहां पहुंचने पर चंपाई सोरेन का स्वागत बिनपुर के नवनिवार्चित भाजपा विधायक डॉ. प्रणत टुडू और मांझी परगना महाल के सदस्यों ने किया.अपने संबोधन में चंपाई सोरेन ने आदिवासियों को एकजुट होकर समाज और संस्कृति की रक्षा के लिए जुट जाने का आह्वान किया.

भाजपा को बड़ी जीत दिलाने पर जनता का आभार

उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल की जनता ने कई दशकों के उत्पीड़न को दरकिनार करते हुए अपने समाज और परंपराओं को बचाने की राह चुनी. उन्होंने जंगलमहल की 40 में से 38 सीटें और बंगाल की एसटी आरक्षित सभी 16 सीटें भाजपा की झोली में डालने के लिए जनता को धन्यवाद दिया. 

आदिवासी परंपराओं और महापुरुषों की विरासत बचाने पर जोर

उपस्थित जनसमूह को आश्वस्त करते हुए पूर्व सीएम ने कहा कि जंगलमहल क्षेत्र के सभी भाजपा विधायक जनता की सेवा में सदैव तत्पर रहेंगे. उन्होंने आदिवासी समाज की रूढ़िजन्य परंपराओं को बचाने और अपने गौरवशाली इतिहास और महापुरुषों (वीर सिदो-कान्हू, बाबा तिलका मांझी, वीरांगना फूलो-झानो आदि) के बारे में अगली पीढ़ी को बताने की आवश्यकता पर जोर दिया.

बंगाल के विकास और सीमा सुरक्षा पर जोर 

चंपाई सोरेन ने कहा कि बंगाल की जनता ने इन चुनावों में आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व को चुन कर नया इतिहास रच दिया है. अब बंगाल विकास के पथ पर सरपट दौड़ेगा. बांग्लादेशी घुसपैठियों के भागने की घटना का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि माननीय मुख्यमंत्री श्री सुवेंदु अधिकारी के नेतृत्व में चल रही भाजपा सरकार ने सेना को सीमावर्ती इलाकों की जमीनें उपलब्ध करवा दी हैं, जिन पर बाड़ लगने के बाद घुसपैठ बहुत मुश्किल हो जाएगी.

स्वागत में जुटे लोग

बिनपुर के विधायक डॉ. प्रणत टुडू ने कहा

मौके पर बिनपुर के विधायक डॉ. प्रणत टुडू ने कहा – “झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और हम सभी के अभिभावक चंपाई सोरेन जी का बंगाल चुनावों में महत्वपूर्ण योगदान रहा है.उनका मार्गदर्शन समाज के लिए काफी महत्वपूर्ण है, और  हम सबको उनके दिखाए राह पर चल कर आदिवासी संस्कृति के संवर्धन में लग जाना चाहिए.”

ज्ञात हो कि हाल में ही संपन्न हुए पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों के दौरान पूर्व सीएम चंपाई सोरेन को आदिवासी बहुल जंगलमहल क्षेत्र का जिम्मा मिला था. यहां की 95% सीटों के साथ भाजपा ने कुल 207 सीटें जीत कर पहली बार राज्य में अपनी सरकार बनाई है.

यह भी पढ़ें: गोड्डा : विश्वासखानी में शुद्ध पेयजल प्लांट की सौगात, ग्रामीणों में खुशी की लहर

यह भी पढ़ें: HDFC और SBI कार्ड ब्लॉक होने का झांसा देकर उड़ाते थे पैसे, जामताड़ा से 3 साइबर अपराधी गिरफ्तारी

विज्ञापन
प्रिया गुप्ता

लेखक के बारे में

By प्रिया गुप्ता

प्रिया गुप्ता पिछले एक साल से प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. फिलहाल वह झारखंड से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं, जिनमें सरकारी योजनाएं, प्रमुख घटनाएं, सामाजिक मुद्दे और अन्य महत्वपूर्ण विषय शामिल हैं. इससे पहले वह लाइफस्टाइल डेस्क पर फैशन, हेल्थ, रिलेशनशिप, पैरेंटिंग और रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर लेख लिख चुकी हैं. प्रिया ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय से स्नातक और अमिटी यूनिवर्सिटी से मास्टर डिग्री हासिल की है.

Priya Gupta

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola