जमशेदपुर : क्रिकेट में फर्जीवाड़ा के विरोध में पुतला दहन
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :07 Mar 2019 9:18 AM (IST)
विज्ञापन

रांची/जमशेदपुर : रांची, लातेहार, रामगढ़ व सरायकेला जिला क्रिकेट संघ द्वारा विभिन्न आयु वर्ग में फर्जी तरीके से स्थानीय खिलाड़ियों की जगह बाहरी खिलाड़ी को खेलाने को लेकर सेव स्पोर्ट्स झारखंड के बैनर तले झारखंड के सभी जिलों में पुतला दहन कर विरोध दर्ज किया गया. इसमें रांची, जमशेदपुर, धनबाद, बोकारो, रामगढ़ सहित अन्य जिले […]
विज्ञापन
रांची/जमशेदपुर : रांची, लातेहार, रामगढ़ व सरायकेला जिला क्रिकेट संघ द्वारा विभिन्न आयु वर्ग में फर्जी तरीके से स्थानीय खिलाड़ियों की जगह बाहरी खिलाड़ी को खेलाने को लेकर सेव स्पोर्ट्स झारखंड के बैनर तले झारखंड के सभी जिलों में पुतला दहन कर विरोध दर्ज किया गया. इसमें रांची, जमशेदपुर, धनबाद, बोकारो, रामगढ़ सहित अन्य जिले शामिल हैं. इस क्रम में सेव झारखंड स्पोर्ट्स के बैनर तले मोरहाबादी स्थित गांधी प्रतिमा के सामने पुतला दहन किया गया. मौके पर आरडीसीए के पूर्व सचिव सुनील सिंह के अलावा पूर्व क्रिकेटर मौजूद थे.
उधर, पूर्व क्रिकेट समूह ने मंगलवार को कीनन स्टेडियम के पास अमिताभ चौधरी का पुतला फूंका. मौके पर पूर्व क्रिकेट समूह के संयोजक शेषनाथ पाठक ने कहा कि स्थानीय खिलाड़ियों के हक को मार कर बाहरी खिलाड़ियों को प्राथमिकता देना, धन, बल व फर्जी सर्टीफिकेट के माध्यम विभिन्न जिलों से इन खिलाड़ियों को खेलाने के पीछे अमिताभ चौधरी की शह पर चल रहा है.
हाल ही में टीवी चैनल द्वारा दिखाये गये स्टिंग ऑपरेशन से भी कई राज उजागर हुए हैं. रांची और जमशेदपुर के अलावा कोडरमा, गिरिडीह, लोहरदगा समेत राज्य के अन्य जिलों में भी पुतला दहन का कार्यक्रम किया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




