रांची : गैर सरकारी स्कूलों के शिक्षकों को मिलेगा सातवां वेतनमान
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :07 Mar 2019 8:48 AM (IST)
विज्ञापन

रांची : राज्य में संचालित गैर सरकारी (अल्पसंख्यक सहित) प्राथमिक व मध्य विद्यालयों के शिक्षकों व कर्मचारियों को सातवें वेतनमान का लाभ प्रदान किया गया है. यह एक जनवरी 2016 के प्रभाव से दिया गया है, लेकिन आर्थिक लाभ एक अप्रैल 2018 से मिलेगा. इस संबंध में स्कूली शिक्षा और साक्षरता विभाग के प्रधान सचिव […]
विज्ञापन
रांची : राज्य में संचालित गैर सरकारी (अल्पसंख्यक सहित) प्राथमिक व मध्य विद्यालयों के शिक्षकों व कर्मचारियों को सातवें वेतनमान का लाभ प्रदान किया गया है. यह एक जनवरी 2016 के प्रभाव से दिया गया है, लेकिन आर्थिक लाभ एक अप्रैल 2018 से मिलेगा.
इस संबंध में स्कूली शिक्षा और साक्षरता विभाग के प्रधान सचिव अमरेंद्र प्रताप सिंह के हस्ताक्षर से संकल्प जारी कर दिया गया है. झारखंड राज्य माध्यमिक शिक्षक संघ के संयुक्त सचिव यशवंत विजय व छोटानागपुर अल्पसंख्यक प्राथमिक विद्यालय शिक्षक संघ के महामंत्री रामानुज शर्मा ने संकल्प जारी करने पर सरकार का आभार व्यक्त किया है.
साथ ही कहा है कि सातवें वेतनमान का वित्तीय लाभ जनवरी 2016 के प्रभाव से दिया जाना चाहिए, जबकि संकल्प में एक अप्रैल 2018 के प्रभाव से आर्थिक लाभ देने की बात कही गयी है, जो गलत है. अल्पसंख्यक शिक्षकों को भी उसी तरह सातवें वेतनमान का लाभ दिया जाये, जिस तरह सरकारी विद्यालय के शिक्षकों व कर्मचारियों को मिला है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




