रांची : अब तक दूर नहीं हो पायी हैं वोटर कार्ड से जुड़ी शिकायतें

Updated at : 06 Mar 2019 9:10 AM (IST)
विज्ञापन
रांची : अब तक दूर नहीं हो पायी हैं वोटर कार्ड से जुड़ी शिकायतें

रांची : मतदान हर वयस्क भारतवासी का अधिकार है. वोट करें, देश गढ़ें मुहिम के तहत लोगों को उनका अधिकार दिलाने में प्रभात खबर सहायक की भूमिका में है. मतदाता सूची से नाम काटे जाने, आवेदन के बाद भी नाम नहीं जोड़ने या मतदाता पहचान पत्र नहीं मिलने की शिकायतें बड़ी संख्या में प्रभात खबर […]

विज्ञापन

रांची : मतदान हर वयस्क भारतवासी का अधिकार है. वोट करें, देश गढ़ें मुहिम के तहत लोगों को उनका अधिकार दिलाने में प्रभात खबर सहायक की भूमिका में है. मतदाता सूची से नाम काटे जाने, आवेदन के बाद भी नाम नहीं जोड़ने या मतदाता पहचान पत्र नहीं मिलने की शिकायतें बड़ी संख्या में प्रभात खबर को प्राप्त हुई हैं.

उनमें से कुछ शिकायतों को छापा गया है. आज शिकायतकर्ताओं की पहचान से भी अवगत कराया जा रहा है. कोशिश है कि चुनाव आयोग या जिला प्रशासन के जवाबदेह अधिकारी शिकायतों पर संज्ञान लेते हुए उनको दूर करने का प्रयास करेंगे. पाठकों से अपील है कि मतदाता सूची से संबंधित अपनी शिकायतों के साथ पहचान की जानकारी भी मेल आइडी vivek.chandra@prabhatkhabar.in पर दें.

मैं टाटा स्टील से सेवानिवृत्त हो चुका हूं. नौकरी के दौरान मैं नॉर्दर्न टाउन एरिया में रहता था लेकिन, सेवानिवृत्ति के बाद मैं डिमना चौक में रह रहा हूं. हमने 25 जनवरी को पता बदलने को लेकर आवेदन दिया. लेकिन, जब हमने ऑनलाइन देखा, तो अब तक मेरा नाम बदले हुए पते पर नहीं दिख रहा है.

प्रकाश चंद, वोटर कार्ड नंबर-जेवीएन 5643531, मोबाइल नंबर- 9693876708 चित्रा- फाल्गु रोड, नॉर्दर्न टाउन जमशेदपुर

मैंने वोटर कार्ड के लिए ऑनलाइन आवेदन दिया था. लेकिन, जब मैंने जांच की, तो मेरा नाम अपडेट नहीं किया गया है. मेरी तस्वीर भी अपडेट नहीं है.

अनिता हेम्ब्रम, दुमका

मैंने वाटर कार्ड के लिये आनॅलाइन आवेदन दिया था लेकिन, अब तक मेरा वोटर कार्ड नहीं मिल पाया है.

अंकिता कुमारी, इपिक नंबर-OXT482121658

हमने वोटर कार्ड बनाया लेकिन, उसमें कई त्रुटियां रह गयी हैं. इसके सुधार के लिए हमने ऑनलाइन आवेदन भी दिया था, लेकिन कुछ नहीं हुआ. जब ऑनलाइन जांच की, तो वोटर कार्ड में कुछ बदलाव नहीं किया गया है.

रमेश चंद्र श्रीवास्तव, 9234501790

मैंने वोटर कार्ड के लिए वर्ष 2015 में आवेदन दिया था. लेकिन, अब तक मेरा कार्ड नहीं पहुंचा है. जब मैं वोट देने गया और आधार कार्ड दिखाया, तो मुझे वापस लौटा दिया गया क्योंकि, मेरे पास वोटर कार्ड नहीं था.

रामप्रवेश प्रजापति, इपिक नंबर GHF4976981

मैंने वोटर कार्ड के लिए 26 अप्रैल को आवेदन जमा किया है. लेकिन, मुझे अब तक कार्ड उपलब्ध नहीं कराया गया है.

अरुण कुमार

मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के लिए जन्म प्रमाण पत्र में सिर्फ विद्यालय का प्रमाण पत्र या डीसी द्वार हस्ताक्षरित जन्म प्रमाण की मांग की जा रही है. ऐसे में ग्रामीण क्षेत्र के लोगों का मतदाता सूची में नाम कैसे जुड़ेगा?

मो फारूक अंसारी

मैं पिछले पांच साल से वोट नहीं दे रहा हूं. क्योंकि, मैं मतदाता सूची में अपना नाम नहीं ढूंढ़ पा रहा हूं. मैं बीएलओ से भी संपर्क नहीं कर पा रहा हूं. मैंने कई बार मतदाता सूची में पता बदलवाने के लिए आवेदन दिया, हमने आवेदन-8 भी भरा और जमा किया. पर अब तक मेरा पता नहीं बदल पाया है.

पवन वर्णवाल, इपिक नंबर GHF4105177 व GHF4105185

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola