रांची : बिरसा मुंडा की धरती से भाजपा को हटाने का बिगुल फूकेंगे राहुल : आरपीएन सिंह
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :25 Feb 2019 7:57 AM (IST)
विज्ञापन

रांची : कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की दो मार्च की प्रस्तावित रैली की सफलता को लेकर रविवार को कांग्रेस भवन में बैठक हुई. इसमें प्रदेश प्रभारी आरपीएन सिंह, सह प्रभारी उमंग सिंघार व प्रदेश अध्यक्ष डॉ अजय कुमार ने जिलाध्यक्षों, जोनल को-ऑर्डिनेटर, मीडिया विभाग, अग्रणी मोर्चा संगठन के प्रदेश अध्यक्ष, विभाग एवं प्रकोष्ठ के चेयरमैन […]
विज्ञापन
रांची : कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की दो मार्च की प्रस्तावित रैली की सफलता को लेकर रविवार को कांग्रेस भवन में बैठक हुई. इसमें प्रदेश प्रभारी आरपीएन सिंह, सह प्रभारी उमंग सिंघार व प्रदेश अध्यक्ष डॉ अजय कुमार ने जिलाध्यक्षों, जोनल को-ऑर्डिनेटर, मीडिया विभाग, अग्रणी मोर्चा संगठन के प्रदेश अध्यक्ष, विभाग एवं प्रकोष्ठ के चेयरमैन के अलावा कांग्रेस अभियान समिति के साथ रैली को लेकर रणनीति बनायी.
प्रभारी आरपीएन सिंह ने कहा कि राहुल गांधी के कार्यक्रम में राज्य के सभी स्तर के कांग्रेस पदाधिकारियों की उपस्थिति अनिवार्य है. जोनल को-ऑर्डिनेटर पूरे इलाके में जनसंपर्क अभियान चलायेंगे. राजधानी रांची के शहरी एवं ग्रामीण इलाकों में व्यापक माहौल बनायें.
प्रयास किया जाये कि सबकी भागीदारी सुनिश्चित हो. भाजपा को हटाने का बिगुल भगवान बिरसा मुंडा की धरती से फूंका जायेगा. प्रदेश अध्यक्ष डॉ अजय कुमार ने सभी जिला व प्रकोष्ठ अध्यक्षों को रैली में बैनर के साथ सभा स्थल तक पहुंचने का निर्देश दिया. बैठक में विधायक मैनूल हक, विधायक दल के नेता आलमगीर आलम, पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय, रमा खलखो, अशोक चौधरी, केशव महतो कमलेश समेत कई लोग मौजूद थे.
रैली स्थल मोरहाबादी का किया निरीक्षण : प्रदेश कांग्रेस प्रभारी आरपीएन सिंह, सह प्रभारी उमंग सिंघार, मैनूल हक, प्रदेश अध्यक्ष डॉ अजय कुमार समेत पार्टी के पदाधिकारियों ने रविवार को रैली स्थल मोरहाबादी का निरीक्षण किया.
रांची : लोकसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस में 20 दावेदार
रांची : प्रदेश कांग्रेस चुनाव समिति की बैठक में लोकसभा चुनाव को लेकर 20 नेताओं ने अपनी दावेदारी पेश की है. इसमें लोकसभा की सभी सीटों पर दावेदारी पेश की गयी है. कई सीट पर दो से अधिक दावेदार हैं. गोड्डा सीट पर फुरकान अंसारी व पलामू सीट पर कामेश्वर बैठा ने अपनी दावेदारी पेश की है. दोनों ही नेता प्रदेश चुनाव समिति के सदस्य हैं.
इन्होंने बैठक में कहा कि पार्टी को इन दोनों सीटों पर चुनाव लड़ना चाहिए. हालांकि अभी तक महागठबंधन में सीटों पर अंतिम निर्णय नहीं हुआ है. झाविमो व कांग्रेस के बीच गोड्डा सीट पर विवाद चल रहा है. दोनों दल इस सीट पर अपनी दावेदारी कर रहे हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




