रांची : गठबंधन चलाना कांग्रेस के डीएनए में ही नहीं है : लक्ष्मण गिलुवा

Updated at : 20 Feb 2019 8:06 AM (IST)
विज्ञापन
रांची : गठबंधन चलाना कांग्रेस के डीएनए में ही नहीं है : लक्ष्मण गिलुवा

एके मिश्रा समर्थकों के साथ भाजपा में शामिल हुए चाणक्या आइएएस एकेडमी के संस्थापक व निदेशक हैं एके मिश्रा रांची : चाणक्या आइएएस एकेडमी के संस्थापक व निदेशक एके मिश्रा ने मंगलवार को सैकड़ों समर्थकों के साथ भाजपा का दामन थाम लिया. प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मण गिलुवा सहित पार्टी के पदाधिकारियों ने श्री मिश्रा का भाजपा […]

विज्ञापन
  • एके मिश्रा समर्थकों के साथ भाजपा में शामिल हुए
  • चाणक्या आइएएस एकेडमी के संस्थापक व निदेशक हैं एके मिश्रा
रांची : चाणक्या आइएएस एकेडमी के संस्थापक व निदेशक एके मिश्रा ने मंगलवार को सैकड़ों समर्थकों के साथ भाजपा का दामन थाम लिया. प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मण गिलुवा सहित पार्टी के पदाधिकारियों ने श्री मिश्रा का भाजपा में स्वागत किया़ भाजपा मुख्यालय में आयोजित कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री जयंत सिन्हा भी मौजूद थे़ श्री मिश्रा बड़कागांव के रहने वाले हैं और झाविमो के टिकट से वर्ष 2014 में हजारीबाग से चुनाव लड़ चुके है़ं
इधर मिलन समारोह में प्रदेश अध्यक्ष श्री गिलुवा ने कहा कि गठबंधन ढकोसला है, छलावा है़ यह ऐसा गठबंधन है, जिसका न नेता है, न नीति है, न नीयत है़
गठबंधन चलाना कांग्रेस के डीएनए में ही नहीं है़ कांग्रेस का इतिहास छोटे दलों को बर्बाद करने का है़ यह भी कहा कि कांग्रेस, झामुमो, राजद, जैसी पारिवारिक पार्टियों को न देश की चिंता है, न राज्य की. उन्हें सिर्फ परिवार की चिंता है़
प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा लोकतंत्र की गरिमा के साथ मर्यादाओं का पालन करती है़ इस पार्टी में एक चाय वाला प्रधानमंत्री बन सकता है़
एक मजदूर मुख्यमंत्री बन सकता है़ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश विकास के पथ पर तेजी से अग्रसर है़ गांव, गरीब, किसान, दलित, शोषित, वंचित विकास की मुख्यधारा से जुड़े है़ं मुख्यमंत्री रघुवर दास के नेतृत्व में राज्य सरकार ने विकास की गति को और तेज किया है़ हमें झारखंड की 14 लोकसभा सीट जीत कर उस लक्ष्य को पूरा कराने में सहभागी बनना है़
मिलन समाराेह के दौरान प्रदेश महामंत्री दीपक प्रकाश ने कहा कि भाजपा ही विचार की पार्टी है बाकि परिवार की पार्टी है़ मौके पर पार्टी उपाध्यक्ष आदित्य साहू, प्रदीप वर्मा, प्रदेश मंत्री सुबोध सिंह गुड्डु, पूर्व विधायक लोकनाथ महतो, शंकर चौधरी, रामचंद्र नायक सहित कई नेता मौजूद थे़
एके मिश्रा के शामिल होने पार्टी मजबूत होगी : जयंत
केंद्रीय मंत्री जयंत सिन्हा ने कहा कि एके मिश्रा के पार्टी में शामिल होने से मजबूती मिलेगी़ श्री मिश्रा सामाजिक कार्यों में सक्रिय रहे है़ं पार्टी की लोकप्रियता बढ़ी है़
पार्टी को देखना चाहिए, इसे व्यक्तिगत रूप में नहीं देखा जाना चाहिए़ केंद्रीय मंत्री ने नरेंद्र मोदी और राज्य में रघुवर दास की सरकार द्वारा चलाये जा रहे विकास कार्यों की तारीफ की़ श्री सिन्हा ने कहा कि देश की जनता नरेंद्र मोदी के साथ है़
सकारात्मक राजनीति के साथ परिवर्तन के लिए काम करेंगे : एके मिश्रा
श्री मिश्रा ने कहा कि सक्रिय राजनीति में आने का प्राथमिक उद्देश्य समाज कल्याण है. सकारात्मक राजनीति और परिवर्तन के लिए काम करेंगे. भाजपा देश ही नही दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी है़ इसमें 11 करोड़ से भी ज्यादा सदस्य लगातार कार्य कर रहे हैं.
चाणक्य आइएएस एकेडमी एवं एके मिश्रा फाउंडेशन के माध्यम से तो समाज को नयी दिशा देने का प्रयास हो ही रहा है़ अब राजनीति के माध्यम से भी अपने जिला, राज्य और देश के लिए काम करने का एक बड़ा प्लेटफॉर्म मिल गया है. हमलोग नमो अगेन मिशन के साथ काम करेंगे और नरेंद्र मोदी को 2019 में फिर से प्रधानमंत्री बनायेंगे़
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola