रांची से पटना के लिए नयी ट्रेन 23 से
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

रांची : रांची से पटना वाया हजारीबाग के लिए नयी साप्ताहिक ट्रेन सेवा 23 फरवरी से शुरू हो रही है. ट्रेन संख्या 18634 प्रत्येक शनिवार को रात के 23.55 बजे खुलेगी. वहीं,पटना से प्रत्येक रविवार को 24 फरवरी से शुरू होगी. रांची से यह ट्रेन मुरी, बड़काकाना, हजारीबाग, कोडरमा होते हुए पटना जायेगी व आयेगी. […]
विज्ञापन
रांची : रांची से पटना वाया हजारीबाग के लिए नयी साप्ताहिक ट्रेन सेवा 23 फरवरी से शुरू हो रही है. ट्रेन संख्या 18634 प्रत्येक शनिवार को रात के 23.55 बजे खुलेगी. वहीं,पटना से प्रत्येक रविवार को 24 फरवरी से शुरू होगी. रांची से यह ट्रेन मुरी, बड़काकाना, हजारीबाग, कोडरमा होते हुए पटना जायेगी व आयेगी. इस ट्रेन में कोई भी स्लीपर या सामान्य श्रेणी का कोच नहीं है. सभी कोच वातानूकुलित श्रेणी के हैं.
इसके अलावा दो जेनरेटर कार है. इस ट्रेन में रांची से पटना तक का संभावित किराया सेकेंड एसी लगभग 1100 व थर्ड एसी में लगभग 800 रुपये के आसपास होगा. सोमवार से आरक्षण शुरू हो जायेगा .
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










