रांची : कक्षा आठ से नौ तक आते-आते 1.28 लाख विद्यार्थियों ने छोड़ दिया स्कूल
Updated at : 14 Feb 2019 9:24 AM (IST)
विज्ञापन

सुनील कुमार झा परीक्षार्थी या तो फर्जी थे या फिर एक साल के अंदर छोड़ दी पढ़ाई रांची : वर्ष 2019 में कक्षा नौ की बोर्ड परीक्षा में शामिल होने के लिए 4.4 लाख परीक्षार्थियों ने आवेदन जमा किया है.परीक्षा शुरू हो गयी है. वर्ष 2018 में कक्षा आठ की परीक्षा पास करने वाले विद्यार्थी […]
विज्ञापन
सुनील कुमार झा
परीक्षार्थी या तो फर्जी थे या फिर एक साल के अंदर छोड़ दी पढ़ाई
रांची : वर्ष 2019 में कक्षा नौ की बोर्ड परीक्षा में शामिल होने के लिए 4.4 लाख परीक्षार्थियों ने आवेदन जमा किया है.परीक्षा शुरू हो गयी है. वर्ष 2018 में कक्षा आठ की परीक्षा पास करने वाले विद्यार्थी कक्षा नौ की बोर्ड परीक्षा में शामिल हो रहे हैं.
वर्ष 2018 में कक्षा आठ की बोर्ड परीक्षा में शामिल होने के लिए लगभग 5.33 लाख परीक्षार्थियों ने आवेदन दिया था. परीक्षार्थियों की संख्या जिला स्तर से जैक को भेजी गयी थी. कक्षा आठ की बोर्ड परीक्षा में परीक्षार्थियों को फेल नहीं किया गया था. ऐसे में गत वर्ष कक्षा आठ की बोर्ड परीक्षा में शामिल होने के लिए जिलों से भेजे गये परीक्षार्थियों की संख्या देखी जाये, तो इस आधार पर कक्षा नौ तक आते-आते एक वर्ष में लगभग 1.28 लाख परीक्षार्थी या तो स्कूल छोड़ दिये या फिर जिलों द्वारा भेजी गयी परीक्षार्थियों की संख्या फर्जी थी.
इस साल आठवीं बोर्ड परीक्षा में बढ़े परीक्षार्थी : कक्षा आठ की बोर्ड परीक्षा में शामिल होने वाले परीक्षार्थियों की संख्या में इस वर्ष बढ़ाेतरी हुई है. इस वर्ष लगभग 5.56 लाख परीक्षार्थियों ने आवेदन जमा किया था. इस वर्ष लगभग 95 फीसदी विद्यार्थी कक्षा आठ की बोर्ड परीक्षा में शामिल हुए हैं.
योजनाओं का लाभ लेने के लिए फर्जी नामांकन : सरकारी योजनाओं के लाभ के लिए बच्चों के फर्जी नामांकन का मामला पहले प्रकाश में आ चुका है. इसके अलावा एक विद्यार्थी का दो जगह नामांकन भी कराया जाता है.
2018 में कक्षा आठ में व 2019 में कक्षा नौ में शामिल होनेवाले परीक्षार्थी
जिला कक्षा आठ कक्षा नौ
रांची 39088 35155
लोहरदगा 9048 13579
पूर्वी सिंहभूम 23682 24901
प. सिंहभूम 25915 17882
जामताड़ा 12563 7556
दुमका 21835 13511
गढ़वा 31021 19162
खूंटी 9140 6868
चतरा 17582 14020
सरायकेला 16954 12809
बोकारो 27560 23929
सिमडेगा 10768 7954
गिरिडीह 43111 32810
धनबाद 40354 28669
हजारीबाग 28288 25476
गुमला 18412 13519
देवघर 27101 16353
साहेबगंज 17896 11510
लातेहार 14526 10863
रामगढ़ 16567 13127
कोडरमा 11279 11393
गोड्डा 18058 13272
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




