रांची़ : आदिवासी समाज के बीच जायें कार्यकर्ता : धर्मपाल
Updated at : 14 Feb 2019 9:22 AM (IST)
विज्ञापन

रांची़ : भाजपा के संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह ने कहा है कि लोकसभा चुनाव में अनुसूचित जनजाति मोर्चा की जिम्मेवारी बढ़ गयी है़ विपक्षी दल जनजाति समाज को दिग्भ्रमित करने का काम कर रहे है़ं आदिवासी समाज को झूठे प्रचार के सहारे बरगला रहे है़ं कार्यकर्ता आदिवासी समाज के बीच जाये़ं केंद्र व राज्य सरकार […]
विज्ञापन
रांची़ : भाजपा के संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह ने कहा है कि लोकसभा चुनाव में अनुसूचित जनजाति मोर्चा की जिम्मेवारी बढ़ गयी है़ विपक्षी दल जनजाति समाज को दिग्भ्रमित करने का काम कर रहे है़ं
आदिवासी समाज को झूठे प्रचार के सहारे बरगला रहे है़ं कार्यकर्ता आदिवासी समाज के बीच जाये़ं केंद्र व राज्य सरकार के कार्यक्रमों की जानकारी दे़ं श्री सिंह बुधवार को पार्टी कार्यालय में एसटी मोर्चा की बैठक को संबोधित कर रहे थे़ उन्होंने कहा कि केंद्र व राज्य सरकार ने आदिवासी समाज के उत्थान के लिए कई क्रांतिकारी कदम उठाये है़ं बैठक में एसटी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष रामकुमार पाहन भी मौजूद थे़
बैठक में तय किया गया कि एसटी मोर्चा के कार्यकर्ता पंचायत में जाकर जनजातीय समुदाय के लिए केेंद्र व राज्य सरकार द्वारा किये गये कार्यों की जानकारी देंगे़ जन चौपाल लगा कर विकास कार्यों को बताया जायेगा़ श्री पाहन ने कहा कि 15 से 25 फरवरी तक जन चौपाल लगाया जायेगा़ इसके लिए प्रमंडलीय प्रभारी नियुक्त किये गये है़ं
कहा कि आजादी के बाद से कांग्रेस की सरकार ने आदिवासी समाज को हाशिए पर डाल दिया था़ केंद्र और राज्य की सरकार ने आदिवासियों की चिंता की है़ कार्यकर्ता जन चौपाल के माध्यम से आदिवासी समाज को जागरूक करेंगे़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




