झारखंड की योजनाओं को अपने यहां लागू करता, तो चौथी बार सीएम रहता : डॉ रमन
Updated at : 13 Feb 2019 8:22 AM (IST)
विज्ञापन

शक्ति केंद्र कार्यकर्ता सम्मेलन. भाजपा के वरीय नेताओं ने कार्यकर्ताओं में भरा जोश भाजपा सत्ता के लिए नहीं हमेशा परिवर्तन लाने के लिए संघर्ष करती है रांची : छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह ने झारखंड सरकार की योजनाओं की खुल कर तारीफ की. कहा कि झारखंड में जनता के लिए कई जन कल्याणकारी […]
विज्ञापन
- शक्ति केंद्र कार्यकर्ता सम्मेलन. भाजपा के वरीय नेताओं ने कार्यकर्ताओं में भरा जोश
- भाजपा सत्ता के लिए नहीं हमेशा परिवर्तन लाने के लिए संघर्ष करती है
रांची : छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह ने झारखंड सरकार की योजनाओं की खुल कर तारीफ की. कहा कि झारखंड में जनता के लिए कई जन कल्याणकारी योजनाएं शुरू की गयी हैं. इसमें एक रुपये में महिलाओं के नाम पर जमीन की रजिस्ट्री, किसानों के लिए मुख्यमंत्री कृषि आशीर्वाद योजना, मुख्यमंत्री सुकन्या योजना, 28 लाख किसानों को मोबाइल देना आदि शामिल हैं. अगर मैंने झारखंड की कुछ योजनाओं को छत्तीसगढ़ में लागू किया होता, तो चौथी बार मुख्यमंत्री रहता.
उन्होंने कहा कि झारखंड से नक्सलियों का सफाया हो रहा है. सरकार व प्रशासन के भय से एक करोड़ के इनामी नक्सली दूसरे राज्यों में सरेंडर कर रहे हैं. डॉ सिंह मंगलवार को हरमू मैदान में प्रदेश भाजपा की ओर से आयोजित शक्ति केंद्र कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे.
उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता ताल ठोक कर और अमित शाह का प्रतिनिधि बन कर जनता के पास जायें और बतायें कि सरकार ने उनके लिए क्या-क्या काम किया है. उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता को गर्व होना चाहिए कि वे उस राजनीतिक दल से जुड़े हैं, जिसने झारखंड राज्य का गठन किया. इसके 11 करोड़ सदस्य हैं. 16 राज्यों में सरकार है और नरेंद्र मोदी जैसा प्रधानमंत्री मिला है. भाजपा सत्ता के लिए नहीं, परिवर्तन लाने के लिए संघर्ष करता है.
भ्रष्टाचारियों का जमावड़ा है महागठबंधन
डॉ सिंह ने कहा कि महागठबंधन भ्रष्टाचारियों का जमावड़ा है. इसमें शामिल दल के लोग भाजपा को रोकने का काम कर रहे हैं. इन्हें डर है कि अगर फिर से भाजपा की सरकार बन गयी, तो इनकी पोल खुल जायेगी और ये जेल में रहेंगे. उन्होंने कहा कि 2019 का चुनाव धर्म युद्ध है. इसके लिए कार्यकर्ताओं को आर्थिक, सामाजिक लड़ाई लड़नी होगी. अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण का समय आ गया है. उन्होंने कहा झारखंड में कमल खिला कर केंद्र में भाजपा की बहुमत की सरकार बनायें.
छत्तीसगढ़ में कार्यकर्ताओं के अति आत्मविश्वास से गिरा हमारा विकेट
डॉ रमन सिंह ने कहा कि पिछले 15 साल में छत्तीसगढ़ में विकास के कई काम हुए. आज छत्तीसगढ़ विकसित राज्य की श्रेणी में खड़ा है. छत्तीसगढ़ में कांग्रेस ने भाजपा को नहीं हराया, बल्कि कार्यकर्ताओं के अति आत्मविश्वास से विकेट गिरा. कार्यकर्ता सरकार की एक-एक योजना को लेकर लोगों के घर-घर जायें.
अबकी बार 400 पार का संकल्प लें हमारे कार्यकर्ता : अर्जुन मुंडा
पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा ने कहा कि नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश ने पिछले चार साल में दुनिया में परचम लहराया. प्रधानमंत्री ने देश के लोगों को परिवार मान कर योजनाएं बनायी, जिसका लाभ लोगों को मिल रहा है. कार्यकर्ता अबकी बार 400 पार का संकल्प लें, ताकि लोगों को पता चले कि झारखंड के लोग अखंड, समृद्ध व विकसित भारत चाहते हैं.
टेस्टेड हैं भाजपा के कार्यकर्ता
मंत्री सीपी सिंह ने कहा कि भाजपा के कार्यकर्ता टेस्टेड हैं. 2014 में इन्होंने केंद्र व राज्य में भाजपा की पूर्ण बहुमत की सरकार बनाने का काम किया है. आज हम सरकार के 55 माह के कार्यकाल की तुलना 55 साल के कार्यकाल से कर सकते हैं.
आज सभी क्षेत्रों में विकास के कार्य हुए हैं. कार्यकर्ताओं को लूट, भ्रष्टाचारियों के महागठबंधन से लोहा लेने की जरूरत है. संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह ने कार्यकर्ताओं को पार्टी के आगामी कार्यक्रम की जानकारी दी. विषय प्रवेश प्रदेश उपाध्यक्ष प्रदीप वर्मा व धन्यवाद ज्ञापन विधायक नवीन जायसवाल ने किया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




