Siwan News : विश्व पर्यावरण दिवस पर सीवान जंक्शन में चला स्वच्छता अभियान

Updated:
विज्ञापन

यात्रियों को जागरूक करते स्वास्थ्य निरीक्षक एवं कर्मी

Siwan News : विश्व पर्यावरण दिवस को लेकर सीवान जंक्शन पर चला विशेष सफाई अभियान

विज्ञापन

Siwan News (अमर नाथ शर्मा) : सीवान जंक्शन रेलवे स्टेशन पर विश्व पर्यावरण दिवस 2026 के अवसर पर उत्तर पूर्व रेलवे वाराणसी मंडल द्वारा विशेष स्वच्छता एवं पर्यावरण जागरूकता अभियान चलाया गया. यह अभियान 15 मई से 5 जून 2026 तक संचालित किया जा रहा है, जिसके तहत रेलवे स्टेशनों पर स्वच्छता, प्लास्टिक मुक्त वातावरण और पर्यावरण संरक्षण को लेकर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं.रेल प्रशासन की ओर से मिली जानकारी के अनुसार 21 मई को अभियान के तीसरे दिन सीवान जंक्शन सहित मंडल के प्रमुख स्टेशनों पर विशेष सफाई अभियान चलाया गया. इस दौरान प्लेटफार्मों पर कचरा पृथक्करण को लेकर जागरूकता फैलाई गई तथा यात्रियों को त्रि-रंग डस्टबिन के उपयोग के प्रति प्रेरित किया गया.अभियान के तहत स्टेशन परिसर एवं आसपास के क्षेत्रों में रेलवे कर्मचारियों और यात्रियों ने मिलकर सफाई कार्य किया. साथ ही सार्वजनिक उद्घोषणा प्रणाली के माध्यम से यात्रियों को सिंगल यूज प्लास्टिक के दुष्प्रभाव, जल संरक्षण, ऊर्जा बचत एवं स्वच्छता के महत्व की जानकारी दी गई.

आपके शहर में

विज्ञापन

रेलवे प्रशासन ने स्वच्छ और हरित वातावरण बनाने का लिया संकल्प

रेलवे प्रशासन द्वारा पर्यावरण अनुकूल जीवनशैली अपनाने और प्लास्टिक के उपयोग को कम करने के लिए ईको-फ्रेंडली सामग्री के इस्तेमाल पर भी जोर दिया गया. इस दौरान रेलवे कर्मियों, हाउसकीपिंग स्टाफ एवं यात्रियों ने सक्रिय भागीदारी निभाई. कार्यक्रम स्वास्थ्य निरीक्षक संजय कुमार की देखरेख में संपन्न हुआ. उन्होंने लोगों से स्वच्छता अपनाने एवं प्लास्टिक के उपयोग को कम करने की अपील करते हुए कहा कि पर्यावरण संरक्षण हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है.रेल अधिकारियों ने बताया कि अभियान का उद्देश्य रेलवे परिसरों को स्वच्छ, हरित एवं पर्यावरण के प्रति जिम्मेदार बनाना है, ताकि आम लोगों में भी पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ सके.

Also Read : Gopalganj News: जन सुराज का हल्ला बोल, सरकार पर लगाया युवाओं और महिलाओं से विश्वासघात का आरोप, ‘बिहार नवनिर्माण अभियान’ शुरू

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन