बिहार में 27 DSP का तबादला, 7 अधिकारियों को मिली नई SDPO जिम्मेदारी; पटना समेत कई जिलों में बड़ा फेरबदल

Updated:
विज्ञापन

बिहार में 27 DSP का तबादला,7 अधिकारियों को मिली नई SDPO जिम्मेदारी

बिहार सरकार ने डीएसपी स्तर के 27 पुलिस अधिकारियों के तबादले की अधिसूचना जारी कर दी है. गृह विभाग द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार, कई अधिकारियों को विभिन्न जिलों में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (SDPO) के पद की ज़िम्मेदारी सौंपी गई है. यह फेरबदल पुलिस महकमे में प्रशासनिक बदलाव का संकेत है.

विज्ञापन

Bihar Administrative Service Transfer List : राज्य सरकार ने बिहार पुलिस सेवा के डीएसपी स्तर के 27 पुलिस अधिकारियों का तबादला किया है. गृह विभाग ने शनिवार को इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी. तबादले के बाद कई अधिकारियों को अलग-अलग जिलों में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (SDPO) की जिम्मेदारी दी गयी है. इससे पुलिस महकमे में बड़े स्तर पर प्रशासनिक फेरबदल हुआ है.

आपके शहर में

विज्ञापन

पटना के DSP प्रशासन को मिली फुलवारी शरीफ की जिम्मेदारी

अधिसूचना के अनुसार पटना के डीएसपी प्रशासन सोनू कुमार राय को अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी-II, फुलवारी शरीफ बनाया गया है. वहीं फुलवारी शरीफ के एसडीपीओ-I सुशील कुमार को आरा सदर का एसडीपीओ-I बनाया गया है. जमालपुर रेल डीएसपी उमेश्वर चौधरी को एएसपी बीविसपु-14 की जिम्मेदारी दी गयी है.

छपरा, वैशाली और गया में भी बदले DSP

प्रेमचंद सिंह को अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी-II, सदर छपरा बनाया गया है. पोलस्त कुमार को महुआ, वैशाली का एसडीपीओ बनाया गया है. गुलशन कुमार को डीएसपी रेल गया की जिम्मेदारी मिली है. एसटीएफ के डीएसपी प्रशांत कुमार को बेगूसराय में एसडीपीओ-I और एसटीएफ के ही डीएसपी राजेश कुमार को हथुआ का एसडीपीओ बनाया गया है.

रोहतास से मंझौल और समस्तीपुर तक तबादला

डीएसपी ट्रैफिक रोहतास अमरकांत को एसडीपीओ मंझौल बनाया गया है. सतीश सुमन को एसडीपीओ-I समस्तीपुर, राकेश कुमार रंजन को बिहारशरीफ सदर का एसडीपीओ-II और पंकज कुमार मिश्रा को अरेराज का एसडीपीओ बनाया गया है. गोरख राम को डीएसपी बीविसपु-4 डुमरांव की जिम्मेदारी दी गयी है.

सीवान, सहरसा और दाउदनगर में भी नयी पोस्टिंग

आनंद मोहन गुप्ता को सीवान सदर का एसडीपीओ-II बनाया गया है. निशिकांत भारती को डीएसपी ट्रैफिक सीवान से एसडीपीओ सिमरी बख्तियारपुर भेजा गया है. चंद्र भूषण को डीएसपी साइबर क्राइम सारण से एसडीपीओ दाउदनगर की जिम्मेदारी मिली है. अभिनव कुमार को विशेष सुरक्षा दल, पटना से एसडीपीओ वजीरगंज बनाया गया है.

बक्सर, बेतिया और सहरसा सदर में भी फेरबदल

पंकज कुमार सिंह को डीएसपी मुख्यालय बक्सर से एसडीपीओ सहरसा सदर बनाया गया है. राकेश कुमार भाष्कर को डीएसपी बीविसपु-15 सुपौल से एसडीपीओ-II बेतिया सदर की जिम्मेदारी दी गयी है. सत्येंद्र राम को निगरानी अन्वेषण ब्यूरो से एसडीपीओ रामनगर बनाया गया है.

कटिहार, मधेपुरा और वीरपुर में भी नयी जिम्मेदारी

अजय कुमार को एसडीपीओ बारसोई, कटिहार से एसडीपीओ मधेपुरा सदर बनाया गया है. पवन कुमार को निगरानी अन्वेषण ब्यूरो से एसडीपीओ वीरपुर भेजा गया है. पवन कुमार सिंह को डीएसपी ट्रैफिक अरवल से एसडीपीओ उदाकिशुनगंज बनाया गया है.

गोपालगंज और खड़गपुर में भी बदले अधिकारी

कृपालचंद्र जयसवाल को डीएसपी निगरानी ब्यूरो से एसडीपीओ-II गोपालगंज सदर की जिम्मेदारी दी गयी है. वहीं अभय कुमार को डीएसपी बीविसपु-13 दरभंगा से एसडीपीओ खड़गपुर बनाया गया है. गृह विभाग की ओर से जारी अधिसूचना के तहत सभी अधिकारियों को नयी जिम्मेदारी संभालने का निर्देश दिया गया है.

Also Read : पटना: फुलवारी शरीफ के जय हिंद कॉलोनी में बंद फ्लैट का ताला काटकर लाखों की चोरी, जेवरात-नकदी लेकर फरार हुए चोर

इसे भी देखे : बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 56 अफसरों को मिली नई जिम्मेदारी, पटना से गोपालगंज तक बदले अधिकारी




विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन