Saran News : तरैया-पोखरेड़ा रोड पर पुलिस का छापा, 1330 लीटर देसी शराब स्प्रिट बरामद

Updated:
विज्ञापन
Saran News

जब्त स्पिरिट और पिक अप की तस्वीर

Saran News : तरैया में शराब कारोबारियों पर शिकंजा, 1330 लीटर स्प्रिट बरामद

विज्ञापन

Saran News (मनोज कुमार) : तरैया थाना पुलिस ने एक खीरा लदे पिकअप वैन से 38 गैलन में 1330 लीटर देसी शराब स्प्रीट बरामद किया है. मौके से शराब के धंधेबाज पुलिस को चकमा देकर फरार हो गये है. इस संबंध में एएसआइ तरुण कुमार ने एक प्राथमिकी दर्ज किया है. जिसमें कहा गया है कि रात्रि गश्ती के दौरान गुप्त सूचना मिली थी कि तरैया – पोखरेड़ा रोड में शराब के बड़े कारोबारी मसरख थाना क्षेत्र के मोगलिया निवासी स्व.कृष्णा राय के पुत्र पवन कुमार व तरैया थाना क्षेत्र के संग्रामपुर निवासी भगेरु मांझी के पुत्र रावण मांझी देसी शराब स्प्रीट का बड़ा खेप उतारने वाले है.

छापेमारी के बाद शराब कारोबारियों के ठिकानों पर दबिश जारी

इसकी सूचना वरीय पदाधिकारी को देते हुए पुलिस बल के सहयोग से पोखरेड़ा बगही स्कूल के समाने मुख्य सड़क पर वाहन चेकिंग शुरू कर दी गयी. उसी दौरान तरैया बाजार की तरफ से एक पिकअप वैन आते हुए दिखा तो रोकने का इशारा किया गया तो भागने लगा.जिससे रोका गया तबतक दो व्यक्ति कूदकर भाग निकले. पुलिस बल के सहयोग से जब पिकअप वैन की तलासी ली गयी तो 10 किउंटल खीरा के नीचे 38 गैलन में प्रति गैलन 35 लीटर कुल 1330 लीटर देसी शराब स्प्रीट बरामद हुआ. पुलिस ने शराब के बड़े कारोबारी मसरख मोगलिया के पवन कुमार,तरैया के संग्रामपुर के रावण मांझी व पिकअप के मालिक व चालक पर प्राथमिकी दर्ज कर आगे की प्रक्रिया में जुट गयी है. थानाध्यक्ष धीरज कुमार ने बताया कि फरार शराब कारोबारी के ठिकानों पर पुलिस छापेमारी जारी है.जल्द ही शराब कारोबारी को गिरफ्तार कर जेल के सलाखों में डाले जायेंगे.

Also Read : Gopalganj News: जन सुराज का हल्ला बोल, सरकार पर लगाया युवाओं और महिलाओं से विश्वासघात का आरोप, ‘बिहार नवनिर्माण अभियान’ शुरू

विज्ञापन
युवराज रतन

लेखक के बारे में

By युवराज रतन

पटना जन्मस्थली है मेरी, निष्पक्ष, तथ्यात्मक और जनहित आधारित पत्रकारिता में विश्वास करता हूं. वर्तमान में मेरा उद्देश्य बिहार के स्थानीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाना और पाठकों तक सत्यापित जानकारी पहुंचाना है. किसी भी समाचार को प्रकाशित करने से पहले उपलब्ध तथ्यों और स्रोतों का सत्यापन करना मेरी प्राथमिकता है. पाठकों को विश्वसनीय, निष्पक्ष और जनहितकारी जानकारी उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हूं.

प्राथमिक शिक्षा संत जेवियर्स हाई स्कूल, पटना से पूरी करने के बाद संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नॉलजी से बैचलर्स ऑफ मास कम्यूनिकेशन से स्नातक किया हूं. 2020 से पटना स्थित मीडिया संस्थान न्यूज 4 नेशन में एंकर सह प्रोड्यूसर के पद पर डेढ़ वर्षों तक काम किया. इसके उपरांत जून 2022 से इंडियन पॉलिटिकल एक्शन कमिटी (I-PAC) में सीनियर एग्जीक्यूटिव के पद पर रहते हुए डिजिटल कम्यूनिकेशन टीम में कार्य करने का मौका मिला. वर्तमान में प्रभात खबर में कंटेंट राइटर के पद पर हूं इसके माध्यम से नागरिकों के पास तथ्यात्मक और सही सूचनाएँ, खबर और अपडेट देने का कार्य कर रहा हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन