घर में घुसकर महिला को पीटा, जेवर व नकदी लूटने का आरोप
Edited by CHANDRASHEKHAR UPADHEY
Updated:
विज्ञापन
निशा देवी ने घर में घुसकर पीटाई करने, छेड़खानी, लूटपाट और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए रातू थाना में लिखित शिकायत दर्ज करायी है
विज्ञापन
रातू.
थाना क्षेत्र के आनंद नगर झीरी-कमड़े स्थित दुर्गा मंदिर रिंग रोड निवासी निशा देवी ने घर में घुसकर पीटाई करने, छेड़खानी, लूटपाट और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए रातू थाना में लिखित शिकायत दर्ज करायी है. आवेदन में निशा देवी ने बताया कि 17 मई की रात करीब 9:45 बजे उनके घर के समीप निर्माणाधीन मकान में कुछ युवक नशा कर रहे थे. इसी दौरान उनके पति राजेश शाह ने टॉर्च जलाकर वहां देखा और वापस लौट आये. आरोप है कि थोड़ी देर बाद पड़ोस के मंजर, राजा, ऋषि समेत पांच से 10 युवक उनके घर आये और पति को बुलाने लगे. बाद में सभी आरोपित घर में घुसकर राजेश शाह और उनके दोस्त चंदन के साथ मारपीट करने लगे. महिला ने आरोप लगाया कि कुछ युवकों ने उन्हें घर के अंदर खींचकर गलत हरकत की तथा विरोध करने पर पीटा. इस दौरान नथिया, कान की बाली और गले का सोने का ढोलना छीन ली. उन्होंने आरोपियों पर 40 हजार रुपये नकद, सीसीटीवी कैमरा व डीवीआर ले जाने तथा पिस्तौल और छुरा दिखाकर जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप लगाया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










