पुण्यतिथि पर याद किए गए दुर्गा सोरेन, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने दी श्रद्धांजलि 

Edited by Sweta Vaidya
Updated:
विज्ञापन

दुर्गा सोरेन को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने दी श्रद्धांजलि

Ranchi News: रांची में झारखंड आंदोलन के अग्रणी नेता स्व. दुर्गा सोरेन की पुण्यतिथि पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने नामकुम स्थित स्मारक स्थल पहुंचकर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और श्रद्धांजलि अर्पित की. इससे जुड़ी खबर नीचे पढ़ें. 

विज्ञापन

रांची से सुनील चौधरी की रिपोर्ट

Ranchi News: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने झारखंड आंदोलन के अग्रणी नेता एवं पूर्व विधायक स्व. दुर्गा सोरेन की पुण्यतिथि पर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की. मुख्यमंत्री गुरुवार को नामकुम के लोवाडीह स्थित दुर्गा सोरेन स्मारक स्थल पहुंचे और उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया.  

मुख्यमंत्री ने क्या कहा?

इस मौके पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि स्व. दुर्गा सोरेन ने अलग झारखंड राज्य के आंदोलन और वंचितों के अधिकारों की लड़ाई में अपना पूरा जीवन समर्पित कर दिया. उन्होंने कहा कि हर वर्ष की तरह इस बार भी लोग एकत्र होकर स्व. दुर्गा सोरेन को श्रद्धापूर्वक याद कर रहे हैं. मुख्यमंत्री ने कहा कि स्व. दुर्गा सोरेन दूरदर्शी, संघर्षशील और जनभावनाओं से जुड़े नेता थे. उनका जीवन जनकल्याण और सामाजिक न्याय के लिए समर्पित रहा. उन्होंने कहा कि स्व. दुर्गा सोरेन के विचार और आदर्श आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करते रहेंगे.हेमंत सोरेन ने कहा कि झारखंड राज्य का सपना ऐसे ही संघर्षशील नेताओं की बदौलत साकार हुआ. उन्होंने स्व. दुर्गा सोरेन को कर्मठ और युवाओं के प्रेरणास्रोत नेता बताते हुए कहा कि उन पर पूरे राज्य को गर्व है. मुख्यमंत्री ने उनकी पुण्यतिथि पर उन्हें शत-शत नमन किया. 

अन्य लोगों ने भी श्रद्धांजलि अर्पित की

स्मारक स्थल पर जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और अन्य गणमान्य लोगों ने भी स्व. दुर्गा सोरेन की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके योगदान को याद किया. 

यह भी पढ़ें: दिल्ली में जनजातीय सांस्कृतिक समागम रैली का आयोजन, झारखंड से 4500 लोग होंगे रवाना

यह भी पढ़ें: पलामू में चोरी: हरिहरगंज में इंडेन गैस गोदाम से 275 भरे सिलेंडर पार, ट्रक लेकर आए थे शातिर चोर

विज्ञापन
Sweta Vaidya

लेखक के बारे में

By Sweta Vaidya

श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के तौर पर काम करती हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में श्वेता झारखंड बीट को कवर कर रही हैं, जहां वह राज्य की ताजा खबरें, लोगों की भलाई से जुड़े मुद्दे, सरकारी योजनाओं, स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक विषयों पर आधारित स्टोरीज तैयार करती हैं. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो. झारखंड बीट से पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर आर्टिकल लिखे.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola