ऑपरेशन 'नव जीवन': झारखंड में 27 नक्सलियों ने हथियार डाल मुख्यधारा में की वापसी
Published by : Sweta Vaidya Updated At : 21 May 2026 12:07 PM
रांची में स्थित पुलिस मुख्यालय में डीजीपी तदाशा मिश्रा के सामने कई नक्सलियों ने सरेंडर किया. इससे जुड़ी खबर नीचे पढ़ें.
राजलक्ष्मी की रिपोर्ट
Ranchi News: झारखंड में नक्सल फ्रंट पर सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता हाथ लगी है. इस कड़ी में गुरुवार को रांची स्थित पुलिस मुख्यालय में डीजीपी तदाशा मिश्रा के सामने कुल 27 नक्सलियों ने सरेंडर किया है. ऑपरेशन ”नव जीवन” के तहत 25 भाकपा माओवादी सदस्य और 2 JJMP के नक्सलियों से आत्मसमर्पण करवाया गया. 16 हथियारों के साथ इन नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया. डीजीपी तदाशा मिश्रा के नेतृत्व में सभी हथियार रखते हुए मुख्य धारा में लौटे हैं. इस मौके पर डीजीपी ने कहा- आज स्वागत का दिन है. इसके साथ जो बलिदान रहा हमारे जवानों का उन्हें भी हम सलाम करते हैं.
अन्य बड़े नक्सलियों के सरेंडर के लिए पुलिस की कोशिश जारी
सारंडा के मंकी फॉरेस्ट में घिरे एक-एक करोड़ के इनामी माओवादी पोलित ब्यूरो सदस्य मिसिर बेसरा और सेंट्रल कमेटी मेंबर असीम मंडल के किले में यह बड़ी सेंध है. मिसिर बेसरा सहित बचे हुए अन्य बड़े नक्सलियों के सरेंडर के लिए पुलिस के शीर्ष अधिकारी लगातार कोशिश में हैं. संभव है कि आनेवाले दिनों में वह भी सरेंडर कर दें, तो बड़ी बात नहीं. फिलहाल मंकी फॉरेस्ट में मिसिर बेसरा और असीम मंडल सहित 20 के करीब नक्सली बच गए हैं. जिनकी चौतरफा घेराबंदी जवानों ने कर रखी है.
इन नक्सलियों ने किया सरेंडर
- गादी मुंडा उर्फ गुलशन (निवासी- बुण्डू, रांची), जिस पर 5 लाख रुपये का इनाम था. इसके खिलाफ चाईबासा, सरायकेला, रांची और खूंटी में कुल 48 मामले दर्ज हैं.
- नागेंद्र मुंडा उर्फ प्रभात मुंडा उर्फ मुखिया (निवासी- अड़की, खूंटी) जिस पर 5 लाख रुपये का इनाम था. चाईबासा और सरायकेला में 38 मामले दर्ज हैं.
- रेखा मुंडा उर्फ जयंती (निवासी- बुण्डू, रांची)- 5 लाख की इनामी, चाईबासा और सरायकेला में 18 मामले दर्ज हैं.
- सागेन आंगारिया उर्फ दोकोल (निवासी- गोइलकेरा, चाईबासा)- 5 लाख का इनामी, चाईबासा में 123 मामले दर्ज.
- करण तियू (निवासी- गोइल केरा, चाईबासा)- 2 लाख रुपये का इनामी, चाईबासा में 29 मामले दर्ज.
- दर्शन उर्फ बिंज हांसदा (निवासी- छोटानगरा, चाईबासा)- 5 लाख का इनामी, चाईबासा में 14 मामले.
- सुलेमान हांसदा उर्फ सुनी हांसदा (निवासी- छोटानगरा, चाईबासा)- 5 लाख इनामी, चाईबासा में 13 मामले दर्ज.
- बासुमती जेराई उर्फ बासू (निवासी- किरीबुरू, चाईबासा)- 1 लाख का इनामी, चाईबासा में 14 मामले.
- बैजनाथ मुंडा (निवासी- तमाड़, रांची)- चाईबासा में 4 मामले दर्ज हैं.
- रघु कायम उर्फ गुणा (निवासी- मुफसिल, चाईबासा)- चाईबासा में 19 मामले.
- किशोर सिरका उर्फ दुर्गा सिरका (निवासी- टोंटो, चाईबासा)- चाईबासा में 11 मामले.
- राम दयाल मुण्डा (निवासी- तमाड़, रांची)- सरायकेला और चाईबासा में कुल 4 मामले.
वंदना उर्फ शांति, सुनिता सरदार, डांगुर बोइपाई, बसंती देवगम, मुन्नीराम मुण्डा, अनिशा कोड़ा उर्फ रानी, सपना उर्फ सुरू कालुंडिया, सुसारी उर्फ दसमा कालुंडिया, बिरसा कोड़ा उर्फ हरिसिंह, नुअस, बुमली तियू, निति माई उर्फ निति हेंब्रम और लादू तिरिया इन सभी के ऊपर चाईबासा और अन्य थानों में कई आपराधिक मामले दर्ज हैं.
यह भी पढ़ें: दिल्ली में जनजातीय सांस्कृतिक समागम रैली का आयोजन, झारखंड से 4500 लोग होंगे रवाना
यह भी पढ़ें: पलामू में चोरी: हरिहरगंज में इंडेन गैस गोदाम से 275 भरे सिलेंडर पार, ट्रक लेकर आए थे शातिर चोर
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sweta Vaidya
श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के तौर पर काम करती हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में श्वेता झारखंड बीट को कवर कर रही हैं, जहां वह राज्य की ताजा खबरें, लोगों की भलाई से जुड़े मुद्दे, सरकारी योजनाओं, स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक विषयों पर आधारित स्टोरीज तैयार करती हैं. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो. झारखंड बीट से पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर आर्टिकल लिखे.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










