हजारीबाग सीट से आजसू ने शुरू की तैयारी, चंद्रप्रकाश बने प्रभारी
Updated at : 10 Feb 2019 6:44 AM (IST)
विज्ञापन

सुदेश ने हजारीबाग के नेताओं के साथ की रायशुमारी, तैयारी की हुई समीक्षा रांची : आजसू पार्टी ने हजारीबाग संसदीय सीट से चुनाव की तैयारी शुरू कर दी है़ आजसू यहां अपनी ताकत तौल रही है़ शनिवार को पार्टी अध्यक्ष सुदेश कुमार महतो ने हजारीबाग के नेताओं व पदाधिकारियों के साथ रायशुमारी की़ पार्टी कार्यालय […]
विज्ञापन
सुदेश ने हजारीबाग के नेताओं के साथ की रायशुमारी, तैयारी की हुई समीक्षा
रांची : आजसू पार्टी ने हजारीबाग संसदीय सीट से चुनाव की तैयारी शुरू कर दी है़ आजसू यहां अपनी ताकत तौल रही है़ शनिवार को पार्टी अध्यक्ष सुदेश कुमार महतो ने हजारीबाग के नेताओं व पदाधिकारियों के साथ रायशुमारी की़ पार्टी कार्यालय में हुई बैठक में चुनावी तैयारी की समीक्षा हुई़ पार्टी नेता व सरकार में मंत्री चंद्रप्रकाश चौधरी को हजारीबाग का प्रभारी बनाया गया़
श्री महतो ने पार्टी नेताओं व पदाधिकारियों को चुनाव के मद्देनजर सांगठनिक तैयारी फरवरी माह तक पूरा करने, प्रखंड प्रभारियों के नाम तय कर उन्हें बूथ कमेटी गठित करने और हर बूथ पर 25 कार्यकर्ताओं की टीम बनाने का निर्देश दिया. केंद्रीय व जिला पदाधिकारियों के साथ समन्वय कर कमेटी बनाने की भी बात कही.
इसके साथ ही सभी प्रखंडों में सम्मेलन आयोजित करने का निर्णय लिया गया़ सम्मेलन कर कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित किया जायेगा़ बैठक में मंत्री चंद्र प्रकाश चौधरी, डॉ देवशरण भगत, रौशनलाल चौधरी, सुबोध प्रसाद, तिवारी महतो सहित कई लोग मौजूद थे़
इनको बनाया है हजारीबाग लोकसभा में प्रखंड प्रभारी : पार्टी ने हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के विभिन्न प्रखंडों के लिए गुड्डू यादव, विजय साहू, डॉ. रामानुज, विशुनधारी महतो, परमेश्वर महतो, संतोष रजवार, कपिल महतो, राजसिंह चौहान, युगेश बेदिया, नरेश महतो, कालेश्वर गंझु, भोला महतो, मोहन महतो, उमेश मेहता, ब्रह्मदेव महतो, इंतेखाब आलम, मनोज कुमार महतो, निरंजन मुंडा, विजय कुमार साहू, एम रहमान, मदन महतो, मुकेश महतो, पवन यादव, संतोष रजवार, चितु महतो, गुड्डू सिंह, लालचंद महतो, रामचंद्र टुडू, रंजीत गुप्ता, दौलत महतो, विकास महतो आिद को प्रभारी बनाया है़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




