रांची : अब घर बैठे नीलाम होनेवाली गाड़ियों की जानकारी मिलेगी

रांची : अब तक नीलामी की गाड़ियों की खरीदारी के लिए ग्राहकों को काफीपरेशान होना पड़ता था. कौन-सी गाड़ियां किस हालत में हैं. कौन-सी गाड़ियां खरीदी जायें, इसको लेकर लोगों में असमंजस की स्थिति रहती है. लोगाें की इन परेशानियों को दूर करने के लिए भारतीय स्टेट बैंक नयी पहल करने जा रहा है. कौन-सी […]
रांची : अब तक नीलामी की गाड़ियों की खरीदारी के लिए ग्राहकों को काफीपरेशान होना पड़ता था. कौन-सी गाड़ियां किस हालत में हैं. कौन-सी गाड़ियां खरीदी जायें, इसको लेकर लोगों में असमंजस की स्थिति रहती है. लोगाें की इन परेशानियों को दूर करने के लिए भारतीय स्टेट बैंक नयी पहल करने जा रहा है. कौन-सी गाड़ियों की खरीदारी करनी है, ग्राहक घर बैठे ही इसका चयन कर सकेंगे.
एसबीआइ वेबसाइट में देगा लिंक
इस सुविधा का लाभ उठाने के लिए एसबीआइ अपनी वेबसाइट के माध्यम से ही एक लिंक देगा. लिंक पर जाकर ग्राहक मनपसंद वाहनों का चयन कर सकेंगे. साइट पर गाड़ियों का पूरा विवरण रहेगा. वाहन कौन-से मॉडल का है. वाहन का फोटो और कितनी किलोमीटर चली है. वाहन का सुरक्षित मूल्य कितना रखा गया है. यह सारी जानकारी उपलब्ध रहेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




