रांची : जनता से नकारे गये लोग बना रहे हैं गठबंधन : भाजपा
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :07 Feb 2019 3:59 AM (IST)
विज्ञापन

रांची : भाजपा प्रवक्ता दीनदयाल बरनवाल ने कहा है कि जनता से नकारे गये और नरेंद्र मोदी से डरे हुए लोग गठबंधन बना रहे है़ं यह गठबंधन नहीं है, ठग बंधन है. चुनाव के समय जनता इनको जवाब देगी. मधु कोड़ा सरकार में भी यही सभी दलों का मिलाप था, जिससे आज भी जनता कराह […]
विज्ञापन
रांची : भाजपा प्रवक्ता दीनदयाल बरनवाल ने कहा है कि जनता से नकारे गये और नरेंद्र मोदी से डरे हुए लोग गठबंधन बना रहे है़ं यह गठबंधन नहीं है, ठग बंधन है. चुनाव के समय जनता इनको जवाब देगी.
मधु कोड़ा सरकार में भी यही सभी दलों का मिलाप था, जिससे आज भी जनता कराह रही है. पार्टी प्रवक्ता श्री बरनवाल ने कहा है कि यही कांग्रेस ने उस समय भी मधु कोड़ा को मोहरा बनाया था, आज झामुमो को मोहरा बनाकर झारखंड में लूटपाट का खेल करने वाली है़
झारखंड की जनता ऐसे लोगों से पहले ही परिचित है. इनका खेल नहीं चलने वाला है. 2014 के चुनाव में भाजपा ने लोकसभा के 14 में 12 सीट जीती थी. मोदी जी के विकास और रघुवर जी के प्रयास से इस बार हम सभी 14 सीट पर जीत दर्ज करेंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




