22.3 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Advertisement

रांची : हटिया में सबसे अधिक व सिल्ली में होंगे सबसे कम मतदाता

रांची : लोकसभा चुनाव 2019 की तैयारी को अंतिम रूप देने की तैयारी चल रही है. इसी कड़ी में 30 जनवरी को पूर्व घोषित कार्यक्रम के अनुसार मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन भी किया जा चुका है. हालांकि सूची में नाम जोड़ने की प्रक्रिया जारी रहेगी. बताया जाता है कि वर्ष 2014 की तुलना में […]

रांची : लोकसभा चुनाव 2019 की तैयारी को अंतिम रूप देने की तैयारी चल रही है. इसी कड़ी में 30 जनवरी को पूर्व घोषित कार्यक्रम के अनुसार मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन भी किया जा चुका है.
हालांकि सूची में नाम जोड़ने की प्रक्रिया जारी रहेगी. बताया जाता है कि वर्ष 2014 की तुलना में इस वर्ष 2,77,084 अधिक मतदाता चुनाव का हिस्सा बनेंगे. रांची लोकसभा के लिए मतदाताओं की कुल संख्या 21,23,865 होगी. यदि विधानसभावार मतदाताओं की संख्या पर गौर करें तो रांची में कुल 7 विधानसभा हैं. सबसे अधिक मतदाता हटिया विधानसभा में होंगे. जबकि, सबसे कम सिल्ली विधानसभा क्षेत्र में होंगे.
हटिया क्षेत्र के 405925 मतदाता लोकसभा चुनाव में भाग ले सकेंगे. जबकि सिल्ली के 194608 मतदाता वाेट दे सकेंगे. दूसरा सबसे अधिक मतदाताओं वाला विधानसभा क्षेत्र कांके है, जहां 378065 वोटर्स हैं. इसके अलावा मांडर में 315092, रांची में 314912, खिजरी में 314024 तथा तमाड़ में 201239 मतदाता वोट दे सकेंगे.
रांची में 32 ट्रांसजेंडरों का नाम जुड़ा सूची में
लोकसभा चुनाव में इस बार रांची में 74 ट्रांसजेंडर चुनाव का हिस्सा बनेंगे और वोट दे सकेंगे. ट्रांसजेंडर मतदाताओं की सबसे अधिक संख्या रांची विस क्षेत्र में होगी. रांची में 32 ट्रांसजेंडर वोटर्स का नाम सूची में जोड़ा गया है. वहीं हटिया में 16, मांडर में 18, कांके में 6, तथा तमाड़ व सिल्ली में एक-एक ट्रांसजेंडर मतदाता का नाम शामिल किया गया है. विदित हो कि लोस चुनाव 2014 में रांची लोकसभा में ट्रांसजेंडर मतदान का हिस्सा नहीं बन सके थे.
विधानसभावार मतदाताओं की सूची
विस क्षेत्र पुरुष महिला अन्य कुल
58 तमाड़ 101867 99371 01 201239
61 सिल्ली 99238 95369 01 194608
62 खिजरी 163289 150735 00 314024
63 रांची 168196 146684 32 314024
64 हटिया 212497 193412 16 405925
65 कांके 199549 178510 06 378065
66 मांडर 161937 153137 18 315092
कुल 1106573 1017218 74 2123865

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें

ऐप पर पढें