रांची : जेपीएससी के पूर्व अध्यक्ष डॉ दिलीप प्रसाद व सदस्य डॉ शांति को सेवा लाभ देने की स्वीकृति
Updated at : 30 Jan 2019 9:06 AM (IST)
विज्ञापन

रांची विवि सिंडिकेट की बैठक में आधा दर्जन एजेंडे को मंजूरी रांची : रांची विश्वविद्यालय सिंडिकेट की बैठक मंगलवार को कुलपति डॉ रमेश कुमार पांडेय की अध्यक्षता में हुई. इसमें आधा दर्जन एजेंडे पर चर्चा की गयी. बैठक में झारखंड लोक सेवा आयोग के पूर्व अध्यक्ष डॉ दिलीप प्रसाद व सदस्य डॉ शांति देवी को […]
विज्ञापन
रांची विवि सिंडिकेट की बैठक में आधा दर्जन एजेंडे को मंजूरी
रांची : रांची विश्वविद्यालय सिंडिकेट की बैठक मंगलवार को कुलपति डॉ रमेश कुमार पांडेय की अध्यक्षता में हुई. इसमें आधा दर्जन एजेंडे पर चर्चा की गयी.
बैठक में झारखंड लोक सेवा आयोग के पूर्व अध्यक्ष डॉ दिलीप प्रसाद व सदस्य डॉ शांति देवी को जबरन सेवानिवृत्ति देने के बाद उनके सेवा लाभ को स्वीकृति दे दी गयी. 18 दिसंबर को हुई सिंडिकेट की बैठक में लिये गये निर्णय को स्वीकृति प्रदान की गयी. विश्वविद्यालय के 11 कॉलेज की आंतरिक अंकेक्षण रिपोर्ट पर विचार किया गया.
बैठक में रिपोर्ट को स्वीकृति दी गयी. अंग्रेजी के शिक्षक डॉ रेमण्ड डीसूजा व अर्थशास्त्र विभाग के शिक्षक डॉ बिंदु पाहन के सेवा सामंजन को स्वीकृति दी गयी. रांची विश्वविद्यालय के वित्त परामर्शी एए मिंज के अवकाश को लेकर प्राप्त कानूनी सलाह को स्वीकृति दी गयी. इसके अलावा बीएनजे कॉलेज सिसई के दो प्रायोग प्रदर्शक स्व एसी अधिकारी व स्व सुना उरांव को लगातार सात वर्ष की सेवा के आधार पर प्रयोग प्रदर्शक प्रवरकोटि के पद पर प्रोन्नति देने को स्वीकृति दी गयी.
बैठक में प्रति कुलपति प्रो कामिनी कुमार, कुलसचिव डॉ अमर कुमार चौधरी, डीएसडब्ल्यू डॉ पीके वर्मा, प्रॉक्टर डॉ दिवाकर मिंज, डोरंडा कॉलेज के प्राचार्य वीएस तिवारी, सिंडिकेट सदस्य डॉ श्रवण कुमार, डॉ एडवर्ड सोरेन, अर्जुन राम समेत अन्य सदस्य शामिल थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




