ePaper

रांची : गीत व नाटक से हो योजनाओं का प्रचार-प्रसार

Updated at : 24 Jan 2019 3:06 AM (IST)
विज्ञापन
रांची : गीत व नाटक से हो योजनाओं का प्रचार-प्रसार

रांची : सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के निदेशक राम लखन प्रसाद गुप्ता व अपर सचिव रमाकांत सिंह ने बुधवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये जिलों में चल रहे जनसंपर्क कार्यों की समीक्षा की. श्री गुप्ता ने जिला जनसंपर्क पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि जिलों के सुदूरवर्ती क्षेत्रों में योजनाओं का प्रचार-प्रसार गीत नाटक के माध्यम […]

विज्ञापन

रांची : सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के निदेशक राम लखन प्रसाद गुप्ता व अपर सचिव रमाकांत सिंह ने बुधवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये जिलों में चल रहे जनसंपर्क कार्यों की समीक्षा की. श्री गुप्ता ने जिला जनसंपर्क पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि जिलों के सुदूरवर्ती क्षेत्रों में योजनाओं का प्रचार-प्रसार गीत नाटक के माध्यम से करायें. कहा कि विभाग का मुख्य उद्देश्य योजनाओं को जनता तक सरल तरीके से पहुंचाना है.

सरकार द्वारा चलायी जा रही सुकन्या योजना, आयुष्मान भारत, प्रधानमंत्री आवास जैसी योजनाओं का वृहद तौर पर प्रचार प्रसार करायें. जिले के सरकारी भवनों पर योजनाओं के फ्लैक्स एवं बैनर लगाने, टेली कांफ्रेंसिंग, मेला, प्रदर्शनी, लाभुकों को किट वितरण और एलइडी मोबाइल वैन के बारे में जानकारी ली गयी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola