28.6 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Trending Tags:

Advertisement

रांची : कांके का तापमान 1.3 डिग्री पहुंचा

रांची : कांके का तापमान फिर एक डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंच गया. बीएयू स्थित कृषि भौतिकी विभाग ने शनिवार को सुबह कांके का न्यूनतम तापमान 1.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया. शुक्रवार को कांके का तापमान 2.2 डिग्री सेल्सियस था. वहीं राजधानी रांची का न्यूनतम तापमान मौसम विभाग ने आठ डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया है. […]

रांची : कांके का तापमान फिर एक डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंच गया. बीएयू स्थित कृषि भौतिकी विभाग ने शनिवार को सुबह कांके का न्यूनतम तापमान 1.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया. शुक्रवार को कांके का तापमान 2.2 डिग्री सेल्सियस था. वहीं राजधानी रांची का न्यूनतम तापमान मौसम विभाग ने आठ डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया है.
विभाग के अनुसार, आगे कुछ दिनों तक इसी तरह तापमान रहने की उम्मीद है. दिन में कड़ी धूप होने के कारण अधिकतम तापमान चढ़ने लगा है. अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंच गया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें