रांची : इनलैंड पावर चालू हुआ, तो आधुनिक से उत्पादन बंद
Updated at : 16 Jan 2019 9:42 AM (IST)
विज्ञापन

बिजली संकट. राज्यभर में जारी है लोड शेडिंग रांची : इनलैंड पावर से मंगलवार सुबह उत्पादन शुरू हुआ, लेकिन इससे पहले सोमवार रात से आधुनिक पावर प्लांट से उत्पादन ठप हो गया. इस कारण रांची समेत राज्य भर में लोड शेडिंग कर बिजली की आपूर्ति की जा रही है. केवल डीवीसी कमांड एरिया में फुल […]
विज्ञापन
बिजली संकट. राज्यभर में जारी है लोड शेडिंग
रांची : इनलैंड पावर से मंगलवार सुबह उत्पादन शुरू हुआ, लेकिन इससे पहले सोमवार रात से आधुनिक पावर प्लांट से उत्पादन ठप हो गया. इस कारण रांची समेत राज्य भर में लोड शेडिंग कर बिजली की आपूर्ति की जा रही है. केवल डीवीसी कमांड एरिया में फुल लोड बिजली दी जा रही है.
आधुनिक पावर प्लांट से 184 मेगावाट बिजली मिलती थी, जिसकी कमी मंगलवार को हो गयी. इस कारण में दिन के समय 251 मेगावाट की लोड शेडिंग की गयी. खूंटी, चाईबासा, गुमला, सिमडेगा, लोहरदगा, लातेहार, पलामू, गढ़वा और संताल-परगना के इलाकों में लोड शेडिंग हो रही थी. एक-एक घंटे पर यहां बिजली दी जा रही थी. रांची और जमशेदपुर में अपेक्षाकृत कम लोड शेडिंग की गयी. दिन के समय रांची और जमशेदपुर में लोड शेडिंग की गयी पर शाम से फुल लोड आपूर्ति की गयी.
देर रात फुल लोड बिजली मिलने की उम्मीद
बताया गया कि तेनुघाट से 211 मेगावाट, सीपीपी से आठ मेगावाट और इनलैंड से 24 मेगावाट उत्पादन हो रहा था. इनलैंड 50 से 60 मेगावाट उत्पादन करता है. देर रात तक फुल लोड उत्पादन होने की संभावना है. झारखंड के पास अपनी बिजली केवल 243 मेगावाट ही थी. सेंट्रल पूल से 421 मेगावाट और एसइआर से 38 मेगावाट बिजली मिल रही थी.
यानी झारखंड को 702 मेगावाट बिजली मिल ही थी. जबकि, मांग 1100 मेगावाट के करीब थी. लगभग 300 मेगावाट बिजली कम थी. 66 मेगावाट बिजली ओवर ड्राॅ कर किसी तरह से सभी जिलों में लोड शेडिंग कर आपूर्ति की जा रही थी. शाम पांच बजे के करीब बताया गया कि 177 मेगावाट की लोड शेडिंग हो रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




