रांची : ग्रामीणों ने दी चेतावनी हत्यारे को गिरफ्तार करें
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :14 Jan 2019 9:44 AM (IST)
विज्ञापन

रांची : घाघरा डोरंडा निवासी सामू उरांव के हत्यारों की गिरफ्तारी नहीं होने पर रविवार को ग्रामीणों ने बैठक की. इसमें दोषियों को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस प्रशासन को 48 घंटे का अल्टीमेटम दिया गया. लोगों ने कहा कि अगर 15 जनवरी तक गिरफ्तारी नहीं हुई तो ग्रामीण मुख्यमंत्री आवास घेरने की रणनीति बनायेंगे. […]
विज्ञापन
रांची : घाघरा डोरंडा निवासी सामू उरांव के हत्यारों की गिरफ्तारी नहीं होने पर रविवार को ग्रामीणों ने बैठक की. इसमें दोषियों को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस प्रशासन को 48 घंटे का अल्टीमेटम दिया गया. लोगों ने कहा कि अगर 15 जनवरी तक गिरफ्तारी नहीं हुई तो ग्रामीण मुख्यमंत्री आवास घेरने की रणनीति बनायेंगे.
कांग्रेस नेता आलोक दुबे ने कहा कि आदिवासी समाज के किसी व्यक्ति की हत्या होती है, तो उसका संबंध जमीन कारोबार से जोड़ दिया जाता है, जो सही नहीं है. रोड जाम के दौरान पुलिस प्रशासन ने लिखित आश्वासन दिया था कि 24 घंटे के अंदर हमलावरों को गिरफ्तार कर लिया जायेगा, लेकिन चार दिन हो गये अब तक कुछ नहीं हुआ है.
सामू उरांव की पत्नी अनिता मिंज ने कहा कि उनके पति के साथ घायल हुए शंकर सुरेश उरांव ने जब सब कुछ पुलिस प्रशासन को बता दिया है और पुलिस ने माना है कि मुजरिमों की शिनाख्त हो चुकी है, फिर गिरफ्तारी क्यों नहीं हो रही है? पार्षद मारग्रेट मिंज ने कह कि घाघरा के लोग तनाव व भय के वातावरण में जी रहे हैं, इसलिए यह जरूरी है कि हमलावरों की गिरफ्तारी हो और पूरे मामले का पटाक्षेप हो.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




