सरकार झारखंड के लोगों को कर रही है बेरोजगार: हेमंत सोरेन
Updated at : 11 Jan 2019 7:09 AM (IST)
विज्ञापन

पतना/रांची : वर्तमान सरकार झारखंड के लोगों को बेरोजगार कर रही है. यह सरकार झारखंड के गरीब एवं स्थानीय भोली-भाली जनता की जमीन छीन कर दूसरे राज्यों के बड़े उद्योगपतियों को दे रही है, जिससे यहां के लोगों के ऊपर व्यापारी एवं बाहरी लोग राज कर सकें. यह बातें पूर्व मुख्यमंत्री सह बरहेट विधायक हेमंत […]
विज्ञापन
पतना/रांची : वर्तमान सरकार झारखंड के लोगों को बेरोजगार कर रही है. यह सरकार झारखंड के गरीब एवं स्थानीय भोली-भाली जनता की जमीन छीन कर दूसरे राज्यों के बड़े उद्योगपतियों को दे रही है, जिससे यहां के लोगों के ऊपर व्यापारी एवं बाहरी लोग राज कर सकें.
यह बातें पूर्व मुख्यमंत्री सह बरहेट विधायक हेमंत सोरेन ने पतना में आयोजित सोहराय पर्व के दौरान पत्रकारों से कही. उन्होंने सवर्णों को 10% आरक्षण देने की बात पर भाजपा सरकार को निशाने पर लेते हुए कहा कि सरकार के अंतिम कार्यकाल के अंतिम सत्र में यह आरक्षण पास किया गया है.
इससे आप अंदाजा लगा सकते हैं कि शायद ही सवर्णों को इसका लाभ मिल पायेगा. अगर संविधान में संशोधन होगा तो झारखंड के आदिवासियों के लिए 28%, तथा यहां के मूलवासियों एवं पिछड़ी जाति के लिए 27% एवं अल्पसंख्यकों को 5% आरक्षण दिया जाना चाहिए. श्री सोरेन ने यह भी कहा कि यह सरकार पूरे झारखंड के लोगों को ठग रही है. आप देख सकते हैं कि यह सिर्फ और सिर्फ झूठ की सरकार है.
यह सरकार झूठ बोलने में नंबर वन है और यह सड़कों एवं चौक-चौराहों में एलइडी लगाकर झूठ को सच में बदलने की कोशिश कर रही है, परंतु झारखंड की जनता इनके कार्य को देख चुकी है. आगामी चुनाव में झारखंड की जनता इसका मुंहतोड़ जवाब देने के लिए तैयार है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




